ICICI Prudential Multi Asset Fund : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड की शुरुआत हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इस स्कीम की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 14,227.24 करोड़ रु है, जो मल्टी-एसेट कैटेगरी में कुल एयूएम का लगभग 68 फीसदी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने हाल ही में कहा कि शुरुआत (31 अक्टूबर, 2002) से 31 अक्टूबर 2022 तक 20 साल की अवधि में इस फंड ने 10 लाख रुपये के सिंगल निवेश को 4.6 करोड़ रुपये बना दिया। यानी जिसने भी 20 साल पहले इस स्कीम में 10 लाख रु एक साथ लगाए होंगे, उसकी निवेश राशि आज के समय में 4.6 करोड़ रु बना दिया। यानी सीधे-सीधे पैसा 46 गुना से अधिक कर दिया।

निफ्टी 50 से भी आगे
पिछले 20 सालों में इस फंड ने 21.2 फीसदी सीएजीआर के हिसाब से रिटर्न दिया है। निफ्टी 50 में यदि कोई 20 साल पहले 10 लाख रु का निवेश करता तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 17.4 फीसदी सीएजीआर के साथ लगभग 2.5 करोड़ रुपये हो गयी होती।
एसआईपी से कितना फंड बनता
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड के एसआईपी रिटर्न को देखें तो एसआईपी के माध्यम से 10,000 रुपये का मासिक निवेश इस समय कुल 24.1 लाख रुपये का होता। मगर रिटर्न के साथ यह राशि 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ कर 1.8 करोड़ रुपये हो गया होता। यानी 17.4 फीसदी का सीएजीआर।

ओपन एंडेड स्कीम
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के एमडी और सीईओ निमेश शाह ने इस स्कीम के 20 साल पूरे होने के अवसर पर कहा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड उस मान्यता का एक प्रूफ है कि एसेट क्लास में विवेकपूर्ण तरीके से किया गया निवेश समय के साथ अच्छा रिटर्न दिला सकता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड इक्विटी, डेब्ट और एक्सचेंज ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव्स/गोल्ड ईटीएफ की इकाइयों/आरईआईटी (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स) और इनविट्स (इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स)/वरीयता शेयरों की यूनिट्स में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड स्कीम है।
कैसे किया जाता है निवेश
इस स्कीम के तहत लंबे समयावधि में फुल रिटर्न जनरेट करने के उद्देश्य से मार्केट कैपिटल और विभिन्न एसेट क्लास में निवेश किया जाता है। यह अपनी एसेट का कम से कम 10 प्रतिशत तीन या अधिक एसेट क्लास में निवेश करती है। ये स्कीम इक्विटी में कम से कम 10 और अधिकतम 80 फीसदी तक निवेश कर सकता है। पोर्टफोलियो रिटर्न बढ़ाने के उद्देश्य से इस स्कीम तगत आरईआईटी, इनविट और कवर्ड कॉल विकल्पों में निवेश किया जा सकता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के ईडी और सीआईओ एस नरेन के अनुसार मल्टी-एसेट निवेश का फायदा यह है कि इक्विटी, डेट, गोल्ड, अलग-अलग समय पर शिखर या निचले स्तर पर हो सकते हैं।

क्यों बेहतर है ये स्कीम
जब निवेश की बात आती है, तो यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि कौन सा एसेट क्लास किस साल या कब बेहतर प्रदर्शन करेगा। जैसा कि पिछले एक दशक और उससे भी अधिक समय में विभिन्न एसेट क्लास के परफॉर्मेंस से देखा जा सकता है कि हर दूसरे साल अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट क्लास बदलती रहती है। ऐसी स्थिति का अधिकतम लाभ उठाने का एकमात्र तरीका होता है निवेश आवंटन को फैलाना है और उसके लिए मल्टी एसेट स्कीम एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications