नयी दिल्ली। चार साल पहले 2016 में देश में 500 रु के नये नोट के साथ 2000 रु का नोट भी पेश किया गया था। इस समय भारत में सबसे बड़े नोट 500 और 2000 रु के ही हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में डिजिटल लेन-देन में भी काफी इजाफा हुआ है। मगर डिजिटल लेन-देन और 2000 रु के बड़े नोट के बावजूद भी बहुत से लोग पुराने छोटे नोटों को अपने पास रखना पसंद करते हैं। ये एक शौक है, जिसके तहत दुर्लभ नोटों को संभाल कर रखा जाता है। अक्सर लोग डाक टिकट या अन्य पुरानी चीजों का कलेक्शन भी रखते हैं। मगर इनमें पुराने नोटों का कलेक्शन बेहद खास है। असल में ये शौक कमाई का तगड़ा मौका भी दे सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
बन सकते हैं मालामाल
पुराने नोटों के खरीदार दुर्लभ करेंसी नोट के बदले लाखों रु तक देते हैं। यदि आप अपने पास पुराने नोट रखने के शौकीन हैं तो एक बहुत दुर्लभ नोट आपको अच्छी खासी रकम दिला सकता है। भारत में कई दशकों या अंग्रेजों के समय चलने वाले नोट इनमें शामिल हैं। यहां हम आपको 10 रु के एक ऐसे ही नोट की जानकारी देंगे, जिससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
दिखने में कैसा है नोट
हम जिस 10 रु के नोट की बात कर रहे हैं उसमें एक और अशोक स्तंभ छपा हुआ है। ये नोट देश में बहुत साल पहले चलते थे। ध्यान रहे कि जिस नोट के बदले आपको मोटी रकम मिल सकती उस पर 1943 में अंग्रेजों द्वारा आरबीआई का गवर्नर बनाए गए सीडी देशमुख के हस्ताक्षर होंगे। आप इसी से 10 रु के दुर्लभ नोट की पहचान कर सकते हैं।
कितनी मिल सकती है रकम
10 रु के पुराने नोट की पिछले हिस्से पर नाव की तस्वीर छपी हुई है, जबकि दोनों साइडों पर TEN RUPEES इंग्लिश में लिखा गया है। आज के समय में ये बहुत दुर्लभ नोट है। जहां तक आपको इस नोट के बदले मिलने वाली रकम का सवाल है तो ऐसे सिर्फ के नोट से 25 हजार रु तक कमा सकते हैं। इस नोट को आप घर बैठे बेच सकते हैं। आइए जानते हैं इन नोटों को बेचने का तरीका।
ऑनलाइन लगता है बाजार
इन नोटों को ऑनलाइन बेचा जा सकता है। एशियानेट हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार इंडियामार्ट, शॉपक्लूज और मरुधर आर्ट्स वो वेबसाइटें हैं जहां इन नोटों घर बैठे बेचा जा सकता है। इन सभी जगहों पर आपको बढ़िया रकम मिलेगी। वहीं एक और प्लेटफॉर्म है कॉइनबाजार, जहां एक नोट को बेचने पर आपको 25 हजार रु तक मिलेंगे। ध्यान रहे कि नोट की स्थिति जितनी अच्छी होगी आपको उतनी बढ़िया रकम मिलेगी।
ये नोट भी है खास
आपने एक और 10 रु का नोट देखा होगा, जो काले रंग का होता था। इस नोट को आप 13-14 हजार रु में बेच सकते हैं। इसके अलावा 1 य 2 रु के 786 नंबर वाले नोटों की बहुत डिमांड रहती है। माता वैष्णों देवी वाले सिक्के भी आपको अमीर बना सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications