नई दिल्ली, नवंबर 21। आज के समय में एक नया तरीका सामने आया है, जिससे कोई महीनों में ही करोड़पति बन सकता है। ये है नॉन-फंजीबल टोकन (एनएफटी)। दिल्ली के एक व्यक्ति ने भी एनएफटी ने कुछ ही महीनों में तगड़ी कमाई की है। ये हैं अमृत पाल सिंह, जिन्होंने लगभग नौ महीनों में अपने आर्टवर्क के 57 एनएफटी बेचकर 1 मिलियन डॉलर (7.4 करोड़ रु) से अधिक की कमाई की है। वैसे तो वह नौ साल से अधिक समय से एक डिजाइनर और इलस्ट्रेटर हैं, मगर अमृत ने फरवरी में अपना पहला एनएफटी बनाया।
दोस्त की सलाह पर किया काम
अमृत ने एक दोस्त की सलाह पर ये काम शुरू किया है। उनके दोस्त ने बताया कि उनके पिछले प्रोजेक्ट्स में से एक, जिसे टॉय फेसेस कहा जाता है, एनएफटी के रूप में अच्छी तरह से काम करेगी। अमृत को तुरंत ही कुछ लोगों ने संपर्क किया। उन्होंने कमीशन के अलावा फाउंडेशन और सुपररेयर जैसे मार्केटप्लेस पर अपने टॉय फेसेस के काफी एनएफटी बेचे।
कितनी रही कीमत
जो टॉय फेसेस अमृत ने तैयार किए वे मलाला यूसुफजई, स्टीव जॉब्स और फ्रीडा काहलो जैसे कई लोगों और पात्रों के कार्टून जैसे 3-डी पोर्ट्रेट हैं। वे नॉन-जनरेटिव भी हैं, जिसका अर्थ है कि अमृत ने ही हर एक को एक समय पर बनाया। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उनमें से ज्यादातर उन लोगों से प्रेरित हैं जिन्होंने मुझे प्रेरित किया है। कीमतों की बात करें तो कीमतें अलग-अलग हैं, मगर प्रत्येक टॉय फेस एनएफटी को कम से कम 1 ईथर में बेचा गया, जो कि मौजूदा कीमतों पर लगभग 4,706 डॉलर है।
एक और है प्रोजेक्ट
टॉय फेसेस के अलावा अमृत ने टॉय रूम्स नाम से एक अन्य प्रोजेक्ट को भी डिजाइन किया और बेचा, जो कि विभिन्न कमरों को दर्शाने वाले 3-डी इलस्ट्रेशंस का एक कलेक्श है, जिसमें डिज्नी के "अलादीन" की एक गुफा भी शामिल है। साथ ही इनमें "द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स" से एक हॉबिट की स्टडी है। द सिम्पसंस में से लिविंग रूम भी लिया गया है।
कितनी है टॉय रूम्स की कीमत
अमृत के अनुसार उनके लिए, ये कमरे महामारी के दौरान संभावनाओं और बच्चों के आश्चर्य की दुनिया के गेटवेज थे। ज्यादातर बच्चे पूरी तरह से अपने कमरे में थे, तो उन्होंने इस कलेक्शन के माध्यम से 3-डी इलस्ट्रेशन के लिए अपने जज्बात को फिर से जगाया। बता दें कि प्रत्येक टॉय रूम एनएफटी के लिए फ्लोर प्राइस लगभग 1.22 ईथर या मौजूदा कीमतों पर लगभग 5,741 डॉलर है।
मिलेगी कमीशन भी
अगर उनके किसी भी पीस यानी टोय फेस को दोबारा बेचा जाता है, तो अमृत को प्रत्येक सेकेंडरी सेल पर 10% की रॉयल्टी भी मिलेगी। अमृत ने मुख्य रूप से अन्य आर्टिस्ट के एनएफटी खरीदकर अपनी कमाई को निवेश भी किया है। उन्होंने एनएफटी को मेटावर्स में डिस्प्ले करने के लिए 30 से अधिक ईथर, या मौजूदा कीमतों पर 141,000 डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। उन्होंने वर्चुअल गैलरी, जमीन और एक कैफे खरीदा है जो मूल रूप से टॉय फेस और अन्य आर्ट के लिए एक म्यूजियम है जिसे वे दूसरे आर्टिस्ट से कलेक्ट करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications