नई दिल्ली, मार्च 14। पेनी स्टॉक अत्यधिक जोखिम भरा हो सकता है। मगर मजबूत फंडामेंटल्स पर वे समान रूप से अच्छे रिटर्न देने की संभावनाएं भी रखते हैं। बहरहाल यहां हम एक ऐसे स्टॉक पर चर्चा करेंगे, जिसने हाल ही में अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करना शुरू कर दिया है और भविष्य के रिन्युएबल एनर्जी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ये कंपनी है सुजलॉन एनर्जी। कंपनी का शेयर आज 14 मार्च 2022 को 9.80 रु प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
जानिए कंपनी के बारे में
यह एक स्मॉल कैप स्टॉक है जो 17 देशों में उपस्थिति है। इनमें एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका शामिल है। ये दुनिया की प्रमुख रिन्युएबल एनर्जी प्रोवाइडर है। सुजलॉन पवन ऊर्जा में एक कंप्लीट सॉल्यूशन पैकेज प्रोवाइडर भी है। कंपनी के पास छह महाद्वीपों में 12,224 से अधिक पवन टरबाइन स्थापित हैं और भारत में 14 विश्व स्तरीय पवन टरबाइन निर्माण सुविधाएं हैं। कंपनी के डब्ल्यूटीजी (विंड टर्बाइन जनरेटर) में विश्वसनीयता और स्थिरता की छाप है। इस समय कंपनी का शेयर 9.80 रु पर है। मुनाफासूत्र वेबसाइट के अनुसार ये शेयर आगे 11.75 रु तक जा सकता है।
सौर ऊर्जा में पहचान
सुजलॉन एनर्जी ने सौर ऊर्जा में भी अपनी पहचान बनाई है। इसका राजस्थान राज्य में एक रजिस्टर्ड 1500 मेगावाट पवन-सौर हाइब्रिड पार्क है। इसलिए अपने यूटीलिटी-स्केल पर पवन और सौर पार्कों का उपयोग करते हुए, कंपनी सौर-पवन-भंडारण हाइब्रिड परियोजनाओं को डेवलप करने के लिए बिजली उत्पादन, भूमि खरीद, संपर्क और भारत में विभिन्न राज्य उपयोगिताओं के साथ काम करने में अच्छी तरह से स्थापित है।
दुनिया भर में तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता
भारत, जो दुनिया भर में उर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है, में ऊर्जा की खपत एक तेज दर से बढ़ रही है और मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पारंपरिक तरीकों से इसका उत्पादन संभव नहीं है। इसलिए यहां अक्षय ऊर्जा का काम आगे बढ़ रहा है। इसलिए रिपोर्ट्स के अनुसार शेयर बाजार के जानकार इसे भविष्य की थाम मान रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि देश 2030 तक लगभग 450 गीगावाट स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता का टार्गेट पूरा करने की ओर अग्रसर है। इसमें से लगभग 280 गीगावाट (60% से अधिक) की उम्मीद है सौर ऊर्जा से मिलने की है।
फाइनेंशियल स्थिति
सुजलॉन एनर्जी अपने बिजनेस वेंचर के कारण चर्चा में है। माना जा रहा है कि यह आगे चलकर एक अच्छा शेयर बनने लायक लिए है। चलकर यह एक लाभदायक स्टॉक होगा या नहीं यह समय बताएगा, मगर कंपनी को खुद को बदलने का मौका मिला है।
कंपनी के नतीजे
वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की इनकम 104.18 करोड़ रु रही। इसके अंतिम तिमाही के वित्तीय परिणामों की बात करें तो ऑपरेशन से कंपनी की आय बढ़ कर 1000.18 करोड़ रुपये हो गई, जबकि घाटा भी पिछले साल की समान तिमाही में 229.22 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 182.28 करोड़ रुपये रह गया। कर्ज की स्थिति की बात करें तो भारी कर्ज में डूबी कंपनी ने अपना कर्ज तेजी से घटा कर 4790.11 करोड़ रु कर लिया है। इसलिए वर्तमान परियोजनाओं के साथ यदि कंपनी अपनी परियोजनाओं को लागू करने में सक्षम होती है तो फर्म की स्थिति बेहतर हो सकती है। कंपनी को फायदा होगा तो इसका शेयर भी ऊपर जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications