नयी दिल्ली। जरूरत की बहुत सी चाजें आप कम से कम दामों पर खरीदना पसंद करेंगे। मगर उन्हीं जरूरत की चीजों में से कुछ ब्रांडेड प्रोडक्ट बहुत महंगे होते हैं। जैसे कि एक कंपनी ने लेडीज बैग लॉन्च किया है, जिसकी 2-4 हजार रु नहीं बल्कि करोड़ों रु में है। ऐसे एक बैग की कीमत में आप अपना घर और कार खरीद लेंगे तो भी आपके पास करोड़ों रु बचेंगे। आइए जानते हैं इस बैग की डिटेल।
कितनी है कीमत
इटली के लग्जरी ब्रांड बोरिनी मिलनेसी ने एक नया बैग हाल ही में लॉन्च किया है। इस बैग की कीमत 60 लाख यूरो है, जो भारतीय करेंसी में 53 करोड़ रु से भी अधिक है। आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि 53 करोड़ रु में एक शानदार बंगला और महंगी कार खरीदने के बावजूद आपके पास कितने रुपये बच जाएंगे। आपको बता दें कि इस बैग में 130 कैरेट के हीरे लगे हुए हैं, जो इसके इतना महंगे होने का बड़ा कारण है।
सोने की तितलियां
इस बैग के इतने महंगे होने की एक और वजह है। इस पर मौजूद 10 तितलियां को व्हाइट गोल्ड से बनाया गया है। इस बैग से एक मैसेज भी दिया जा रहा है। दरअसल समुद्र प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बैग को हल्के नीले रंग में पेश किया गया है। समुद्र प्रदूषण पर जागरूकता फैलाने के लिए पेश किए गए इस लग्जरी बैग को बोरिनी मिलनेसी ने गर्व करने वाला बताया है।
दान किया जाएगा पैसा
इतना महंगा बैग कंपनी ने लॉन्च करने के बाद कहा है इससे होने वाली इनकम में से 8 लाख यूरो समुद्र की सफाई के लिए दान में दिए जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इंस्टाग्राम पर इस बैग की खूबसूरती की डिटेल साझा की है। बोरिनी मिलनेसी इटली का एक मशहूर बैग ब्रांड है, जो कई शानदार बैग बनाता है। इस बार जो कंपनी ने बैग पेश किया है वो कीमत की वजह से काफी ध्यान खींच रहा है।
कैसे तैयार हुआ बैग
एक रिपोर्ट के अनुसार इस बैग को घड़ियाल की खाल से बनाया गया है। घड़ियाल की खाल से बनाए जाने के कारण लोग इस बैग और ब्रांड पर सवाल भी उठा रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि एलिगेटर (घड़ियाल) की स्किन से बैग बनाकर समुद्र प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना, क्या इससे अधिक पाखंड हो सकता है। दूसरी चीज है कीमत, जिसके लिए ब्रांड पर तंज कसे जा रहे हैं।
महंगी चीजों में शामिल
इस बैग ने दुनिया का सबसे महंगा बैग होने का खिताब हासिल कर लिया है। ऐसी और भी चीजें हैं जो विभिन्न कंपनियां अटेंशन पाने के लिए भी बनाती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
