नई दिल्ली, फरवरी 14। इस समय मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार ऑल्टो है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये है। इसका सबसे महंगा मॉडल एक्सएल 6 है, जिसकी कीमत 10.01 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति सुजुकी भारत में 14 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 1 कार, सेडान कैटेगरी में 1 कार, हैचबैक कैटेगरी में 7 कारें, मिनीवैन/वैन कैटेगरी में 1 कार, एमयूवी कैटेगरी में 2 कारें, कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी में 1 कार और कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 1 कार शामिल है। मारुति सुजुकी की भारत में 4 कारें आने वाली हैं। इनमें बलेनो फेसलिफ्ट, 2022 विटारा ब्रेज़ा, 2022 एस-क्रॉस और जिम्नी शामिल हैं। यदि आप मारुति की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो पहले प्राइस लिस्ट चेक करें।
मारुति कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट :
ये हैं मारुति सुजुकी की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.60 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.67 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 10.01 लाख रुपये
मारुति की 8.20 लाख रु से कम कीमत की कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.68 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 8.11 लाख रुपये
मारुति की 6.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति स्विफ्ट : शुरुआती कीमत 5.90 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 6.03 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
मारुति की 5.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 5.08 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 5.14 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 5.16 लाख रुपये
मारुति की सबसे कम कीमत वाली कारें :
- मारुति ऑल्टो : शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.85 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये
मारुति की आने वाली कारें और उनके संभावित दाम
- मारुति बलेनो फेसलिफ्ट : शुरुआती कीमत 6.20 लाख रुपये
- मारुति जिम्नी : शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये
- मारुति 2022 एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 9.50 लाख रुपये
मारुति की जनवरी बिक्री और फरवरी डिस्काउंट
मारुति सुजुकी ने जनवरी 2022 में कुल 154,379 इकाइयां बेचीं। ये इसकी जनवरी 2021 की 160,752 इकाइयों की बिक्री से काफी कम रही। कंपनी ने कहा कि बिक्री में यह गिरावट सप्लाई चेन में संकट के कारण आई। माइक्रोचिप की कमी ने इसकी बिक्री को काफी प्रभावित किया। पिछले महीने मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में 132,461 इकाइयों की घरेलू बिक्री, अन्य ओईएम को 3,981 इकाइयों की बिक्री और 17,937 इकाइयों का निर्यात शामिल रहा। बात करें इसकी कारों पर मिल रहे डिस्काउंट की तो फरवरी में मारुति ऑल्टो और एस प्रेसो पर फरवरी में 36,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। स्विफ्ट पर 27000 रु और डिजायर पर आप 31000 रु तक की बचत कर सकते हैं। ईको और विटारा पर क्रमश: 24000 रु और 22000 रु की छूट मिल रही है। मारुति सुजुकी सेलेरियो पर फरवरी में आप 16,000 रुपये तक के बेनेफिट ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications