नयी दिल्ली। गुरुवार को शेयर में बाजार में भारी गिरावट आई, जिससे एक ही दिन निवेशकों को 3.3. लाख करोड़ रु का नुकसान। बीएसई पर लिस्ट कंपनियों की मार्केट कैप 3.3 लाख करोड़ रु की गिरावट के साथ 157.22 लाख करोड़ रु पर आ गयी। रिलायंस इंडस्ट्री और आईटी शेयरों में निवेशकों ने मुनाफा वसूलने के लिए बिकवाली की, जिसका शेयर बाजार पर निगेटिव असर पड़ा। हालांकि ऑटो और मेटल शेयरों में हुई खरीदारी ने इसे कुछ सहारा दिया। दूसरी तरफ कमजोर वैश्विक संकेतों का भी शेयर बाजार पर असर पड़ा।

कितने गिरे सेंसेक्स और निफ्टी
आज सेंसेक्स 40,794.74 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 41,048.05 पर खुलने के बाद आखिर में 1066.33 अंक या 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ 39,728.41 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर 39,667.47 का रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,971.05 के बंद स्तर की तुलना में 12,023.45 पर खुलने के बाद 290.70 अंक या 2.43 फीसदी की गिरावट के साथ 11,680.35 पर बंद हुआ। बता दें कि आज निफ्टी 11,661.30 के निचले लेवल तक गिरा।
क्या हैं बड़े कारण
मुनाफा वसूली (प्रोफिट बुकिंग)
आज शेयर बाजार में आई गिरावट का सबसे बड़ा कारण है मुनाफा वसूली। बाजार में लगातार 10 दिनों से तेजी देखी जा रही थी। आज मौका देख कर निवेशकों ने शेयर ज्यादा ऊपर पहुंच शेयरों को बेच कर मुनाफा कमा लिया।
आईटी और बैंकिंग स्टॉक
अलग-अलग सेक्टर देखें तो आईटी और बैंकिंग स्टॉक में गिरावट शेयर बाजार में भारी कमजोरी का बड़ा कारण रहे। इनमें पिछले 10 कारोबारी सत्रों में काफी तेजी आई थी।
विश्व स्तर पर नया लॉकडाउन
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे यूरोप में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लड़ने के लिए प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया गया है। फ्रांस ने कर्फ्यू लगा दिया, जबकि अन्य यूरोपीय देश स्कूलों को बंद कर रहे हैं।
किन शेयरों में आई ज्यादा गिरावट
टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और आईटीसी उन शेयरों में शामिल हैं, जिनमें भारी गिरावट आई है। वहीं बीपीसीएल, ओएनजीसी, यूपीएल, एनटीपीसी, इंडियन ऑयल, अदानी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स लाभार्थियों में शामिल रहे।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications