Top 10 Richest Person : क्या आप जानते हैं कि इस समय दुनिया के 10 सबसे अमीर भारतीय कौन से हैं? अगर नहीं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें। बता दें कि नयी फॉर्ब्स बिलेनियर लिस्ट सामने आई है। 10 सबसे अमीरों के साथ-साथ फॉर्ब्स ने यह भी बताया है कि दुनिया में इस समय कितने अरबपति हैं। लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं एलन मस्क। कुछ समय से मस्क की दौलत घटी है। मगर बावजूद इसके टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ काफी लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पद पर हैं। 2022 में पूरे साल वे अमीरों की लिस्ट में पहले पायदान पर रहे।
दुनिया में कितने अरबति हैं
फॉर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक इस समय दुनिया में अरबपतियों की संख्या 2668 है। बाकी इनमें जो 10 सबसे अमीर लोग हैं, उनमें से दो भारत से हैं। आगे जानते हैं फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के तहत कौन हैं 10 सबसे अमीर लोग और कितनी है उनकी दौलत।
एलन मस्क और बर्नार्ड आरनॉल्ट
एलन मस्क इस समय भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी दौलत 191.2 अरब डॉलर है। इसमें 3.9 करोड़ डॉलर का इजाफा दिखाया गया है। वैसे इस साल उनकी संपत्ति में करीब 200 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। दूसरे नंबर पर मौजूद हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट। हैरानी की बात यह है कि मस्क और आरनॉल्ट की दौलत में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। बरनॉल्ट की संपत्ति इस समय 179.5 अरब डॉलर है।
गौतम अडानी और जेफ बेजोस
कुछ समय पहले दूसरे पायदान तक पहुंचे गौतम अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस समय उनकी दौलत 133.6 अरब डॉलर है। वे अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं। वहीं कभी पहले पायदान पर रहे जेफ बेजोस अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अमेजन के फाउंडर की दौलत 117.3 अरब डॉलर बची है।
वॉरेन बफेट और बिल गेट्स
वॉरेन बफेट अब दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। वे बार्कशायर हैथवे के सीईओ हैं। बफेट की दौलत 108.5 अरब डॉलर है। इसके बाद नंबर आता है, लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स का, जो अब छठे नंबर पर हैं। वे अब 105.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के मालिक हैं।
लैरी एलिसन और मुकेश अंबानी
एलिसन दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी दौलत 104.8 अरब डॉलर है। वे ऑरेकल कॉरपोरेशन के को-फाउंडर हैं। इसके बाद नंबर आता है भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। वे टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। उनके पास 96.4 अरब डॉलर की दौलत है।
कार्लोस स्लिम हेलु एंड फैमिली और लैरी पेज
कार्लोस स्लिम हेलु एंड फैमिली दुनिया में अमीरी के मामले में नौवें नंबर पर है। उनकी संपत्ति 86.2 अरब डॉलर की है। अंत में नंबर आता है लैरी पेज का। वे अल्फाबेट के बोर्ड में शामिल हैं। वे दुनिया के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी दौलत 84.4 अरब डॉलर की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
