नई दिल्ली, अगस्त 30। महंगे पेट्रोल और डीजल से बचने के लिए आपके लिए बेहतर कि सीएनजी कार खरीद लें। वैसे तो सीएनजी भी काफी महंगी हो गयी है, मगर ये अभी भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ती है। दूसरे सीएनजी कारों में आपको पेट्रोल-डीजल की तुलना में ज्यादा माइलेज मिल सकती है। यानी कुल मिला कर सीएनजी कार फ्यूल एफिशिएंसी के लिहाज से पेट्रोल और डीजल के मुकाबले काफी बेहतर है। पर अब सवाल ये है कि कौन सी सीएनजी कार खरीदी जाए। यहां हम आपको देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बेस्ट सीएनजी के बारे में बताएंगे।
मारुति स्विफ्ट सीएनजी
मारुति की स्विफ्ट इसकी सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल रही है। मारुति स्विफ्ट इसकी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार है। कंपनी ने अब स्विफ्ट का सीएनजी मॉडल पेश कर दिया है। मारुति ने स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट को स्विफ्ट एस-सीएनजी नाम दिया है। इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनमें वीएक्सआई और जेडएक्सआई शामिल हैं।
कितनी है कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्विफ्ट एस-सीएनजी की कीमत 7.77 लाख रु है। ये इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत है। स्विफ्ट देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की लिस्ट में भी शामिल हो गयी है। मारुति ने वैगनआर, सिलेरियो और डिजायर का भी सीएनजी मॉडल पेश किया है। इससे सीएनजी सेगमेंट में मारुति सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है, क्योंकि सीएनजी सेगमेंट में मारुति के पास सबसे अधिक कारें हैं।
दमदार है माइलेज
मारुति ने अपनी एस-सीएनजी में 1.2एल के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन है, जो 77.49 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लिंक किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस ये सीएनजी मॉडल 30.90 किमी प्रति किलो तक की माइलेज दे सकता है। इतनी अधिक माइलेज से स्विफ्ट एस-सीएनजी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली प्रीमियम हैचबैक बन गयी है।
जानिए कार के फीचर्स
एस-सीएनजी के फीचर्स की बात करें तो कार के डिजाइन में मारुति सुजुकी ने कोई बदलाव नहीं किए हैं। डिजाइन के साथ साथ इसके फीचर्स में भी कोई बड़ा या अहम बदलाव नहीं हुआ है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है।
स्पोर्टी और ज्यादा स्पेस वाली कार
मारुति की जितनी कारें हैं, उनमें स्विफ्ट सबसे स्पोर्टी और ज्यादा स्पेस वाली कार बताई जाती है। इस कार की अब तक 26 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसी तरह स्विफ्ट जुलाई 2021 में 18,434 इकाइयों के मुकाबले जुलाई 2022 में 17,539 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। स्विफ्ट की बिक्री में 5 फीसदी की कमी देखने को मिली थी। कार के वीएक्सआई वेरिएंट की कीमत 7.77 लाख रु है। इसके जेडएक्सआई वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.45 लाख रु है। इसके डायमेंशन पर नजर डालें तो कार की लंबाई 3845 मिमी, ऊंचाई 1530 मिमी, चौड़ाई 1735 मिमी और व्हीलबेस 2450 मिमी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications