नई दिल्ली, अगस्त 02। जब कभी भी कोई बीमा पॉलिसी के बारे में सोचता है, तो हमेशा यह ख्याल जरूर आता हैं कि मुझे कुछ हो जाने के बाद मेरे परिवार को क्या सहायता मिलेगी। बीमा होती ही है भविष्य के अनिश्तिताओं से मुकाबला करने के लिए, लेकिन अगर कोई बीमा स्कीम ऐसी हो जो आपके जींदगी के साथ भी काम आती रहे और जिंदगी के बाद भी आपके परिवार के काम आए तो यह एक सुखद अनुभव होगा। चलिए हम आज आपको भारत की सबसे ट्रस्टेड बीमा कंपनी एलआईसी के एक खास पॉलिसी के बारे में बताते हैं जो व्यक्ति के जिंदगी के साथ भी काम आती है और जिंदगी के बाद भी। एलआईसी ने इसी साल मई में एक नई बीमा पॉलिसी लांच की है, जिसका नाम है बीमा रत्न पॉलिसी है, हम आज इस पॉलिसी की डिटेल्स आपको बताएंगे।
डेथ के बाद फैमिली को मिलने वाला बेनेफिट्स
देश की सबसे बड़ी और सरकारी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम वैसे तो लोगों को ढेर सारी इंश्योरेंस प्लान ऑफर करती ही रहती है। इन्हीं जीवन बीमा पॉलिसियों में से एक पॉलिसी है जीवन अक्षय, इस योजना में एकमुश्त पैसा जमा करने पर एक उम्र के बाद आजीवन पेंशन मिलती है। इस पॉलिसी में पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है, निवेश करने वाले व्यक्ति को पैसे जमा करते समय ही मिलने वाली पेंशन की जानकारी हो जाती है।
सर्वाइवल बेनिफिट भी है खास
एलआईसी की इस योजना में सर्वाइवल बेनिफिट भी खास है। यानी अगर व्यक्ति पॉलिसी की अवधि खत्म होने तक जीवित रहता है तो उसको इसका फायदा मिलेगा। मान लीजिए किसी ने 15 साल के लिए यह बीमा योजना ली है तो उसको एलआईसी 13वें और 14वें साल के अंत में बेसिक सम इंश्योर्ड का 25-25 प्रतिशत भुगतान करेगी। अगर किसी ने 20 साल के लिए प्रीमियम भरा है तो 18वें और 19वें साल के अंत में होगा एलआईसी सम एसोर्ड का 25-25 प्रतिशत का भुगतान करेगी। 25 साल की योजना में भुगतान 23वें और 24वें साल के अंत में होगा।
मैच्योरिटी पर लाभ
अगर बीमित आदमी मैच्योरिटी होने के दिन तक जीवित रहता है तो उसे एलआईसी बेसिक सम इंश्योर्ड का 50 फीसदी भुगतान करेगी। बीमाधारक को बस इतना ही फायदा नहीं मिलेगा, मैच्योरिटी के बाद कुछ गारंटीड बोनस भी दिया जाएगा। बीमित व्यक्ति को पहले साल से लेकर 5 साल तक प्रति 1000 रुपये के निवेश पर 50 रुपये का गारंटीड बोनस मिलेगा। 6वे से 11वे साल के अंत तक यह राशि 55 रुपए प्रति 1000 रुपए हो जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
एलआईसी के जीवन रत्न योजना के लिए आपको कम से कम 5 लाख रुपए का सम ऐसोर्ड लेना जरूरी होगा। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह पॉलिसी कम से कम 15 और अधिकतम 25 साल की हो सकती है। 15 साल के योजना के लिए 11 साल, 20 साल के योजना के लिए 16 साल और 25 साल के योजना के लिए 21 साल तक प्रीमियम भरना होगा। जीवन बीमा के साथ-साथ बचत के लिए यह स्कीम सही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications