दिवाली दीपों का उत्सव है। यह हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। इस साल आज यानी 14 नवंबर शनिवार को दिवाली है।
नई दिल्ली: दिवाली दीपों का उत्सव है। यह हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। इस साल आज यानी 14 नवंबर शनिवार को दिवाली है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा करने से शांति, तरक्की और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। दिवाली पर हरेक व्यक्ति माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।

दिवाली पर महालक्ष्मी पूजा का ये है शुभ मुहूर्त
इस साल दिवाली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर, 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर, 25 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर, 27 मिनट से लेकर रात 8 बजकर, 6 मिनट तक होगा। इसके साथ ही वृषभ काल मुहूर्त शाम 5 बजकर, 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर, 25 मिनट तक रहेगा।
पूजन सामग्री- रोली, मौली, पान, सुपारी, अक्षत, धूप, घी का दीपक, तेल का दीपक, खील, बताशे, श्रीयंत्र, शंख , घंटी, चंदन, जलपात्र, कलश, लक्ष्मी-गणेश-सरस्वतीजी का चित्र, पंचामृत, गंगाजल, सिन्दूर, नैवेद्य, इत्र, जनेऊ, कमल का पुष्प, वस्त्र, कुमकुम, पुष्पमाला, फल, कर्पूर, नारियल, इलायची, दूर्वा।
इन त्योहारों की तिथियां और शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा 15 नवंबर को होगी। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान इंद्र को पराजित किया था। गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त दोपहर 3 बजकर, 18 मिनट से लेकर 15:18:37 से शाम 5 बजकर, 27 मिनट तक रहेगा।
भाई दूज
भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।भाई दूज के तिलक का समय दोपहर 1 बजकर, 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर, 18 मिनट तक होगा।
नोट : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
इन पौधों को लगाएं नहीं होगी पैसों की कमी
मनी प्लांट
यह पौधा कई घरों में रहता है। दरअसल इसकी बेल चलती है। इसे दीपावली के दिन घर में लगाया जाना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट का पौधा दीपावली के दिन मिट्टी के गमले में घर की उत्तर दिशा में लगाने से पैसों की आवक बढ़ जाती है।
क्रासुला
इसे जेड प्लांट भी कहते हैं। क्रासुला छोटी-छोटी गद्देदार पत्तियों वाला पौधा होता है। इसे दीपावली के दिन घर की पूर्वी दिशा में लगाएं। कभी पैसों की कमी नहीं होती। इसके साथ ही यदि कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी आने लगता है। यह पौधा कॅरियर में भी तरक्की देता है।
शमी
शमी का पौधा पैसों को चुंबक की तरह खींचता है। इसे दीपावली के दिन घर में लाकर लगाएं और प्रतिदिन ताजा पानी अर्पित करें। इस पौधे को लगाने से जल्दी ही आपके धन कोष में वृद्धि होने लगती है। यह धन आगमन के रास्ते खोलता है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट की पत्तियां फन फैलाए हुए सांप की तरह दिखाई देती हैं जो लंबी, हरी और उस पर पीले धब्बे होते हैं। वास्तु शास्त्र में भी इसका बड़ा महत्व होता है। यह न केवल कैश फ्लो बढ़ाता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है।
दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के पर्व पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है. बता दें कि इस दिन सोना-चांदी भी विशेष मुहुर्त में खरीदा जाता है। इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 13 नवंबर 2020 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक है। यानी 11 घंटे 16 मिनट की अवधि सोना खरीदने के लिए शुभ है। यानी अर्थात आपके पास धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए काफी लंबा समय है। इस शुभ समय पर सोना खरीदने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ये भी माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिसकी वजह से धन में 13 गुणा की वृद्धि होती है। सोना खरीदने से अगले पूरे साल परिवार में शुभ कार्य संपन्न होते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि का विस्तार होता है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications