नई दिल्ली, फरवरी 13। एक म्यूचुअल फंड निवेशक के रूप में आप किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी या एक साथ बड़ी रकम के रूप में इक्विटी फंड में पैसा लगाते हैं और यह स्कीम आपकी ओर से विभिन्न इक्विटी शेयरों में निवेश करती है। पोर्टफोलियो में मिलने वाले लाभ या हानि का आपके फंड के नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) पर असर पड़ता है। किस स्कीम में पैसा लगाना है इस पर विचार करने के लिए कई चीजें ध्यान देने वाली हैं, लेकिन इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। यहां हम एक इक्विटी सेविंग फंड की जानकारी देंगे, जिसे 5 साल की निवेश कैटेगरी में वैल्यू रिसर्च द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
महिंद्रा मैन्युलाइफ इक्विटी सेविंग्स धन संचय योजना - डायरेक्ट प्लान
महिंद्रा मैन्युलाइफ इक्विटी सेविंग्स धन संचय योजना डायरेक्ट-ग्रोथ महिंद्रा मैन्युलाइफ म्यूचुअल फंड की एक इक्विटी सेविंग म्यूचुअल फंड स्कीम है। यह 10 जनवरी 2017 को लॉन्च किया गया 5 साल पुराना फंड है। 31 दिसंबर 2021 तक फंड की एयूएम 373 करोड़ रुपये थी। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.73% है, जो इसकी कैटेगरी के औसत 0.88% से कम है।
कितना रहा रिटर्न
इसने पिछले 1 साल में इसने 13.93% रिटर्न दिया है, जो एक साल में इसकी कैटेगरी के औसत रिटर्न से ज्यादा है। अपने लॉन्च के बाद से, फंड ने 11.34% औसत वार्षिक रिटर्न दिया है। इस योजना की लगातार रिटर्न देने की क्षमता अपनी श्रेणी के अधिकांश फंडों के जैसी ही है। गिरते बाजार में घाटे को नियंत्रित करने की इसकी क्षमता एवरेज से ऊपर है। वे निवेशक जो इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज आदि में निवेश करके लंबी अवधि में पैसा बनाना चाहते हैं, वे इस फंड को चुन सकते हैं।
कहां करता है निवेश
भारतीय शेयरों में महिंद्रा मैन्युलाइफ इक्विटी सेविंग्स धन संचय योजना - डायरेक्ट प्लान ने 66.35 फीसदी पैसा निवेश किया हुआ है। इसमें से 54.79 फीसदी लार्ज-कैप शेयरों में है। इसके बाद मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में क्रमश: 4.32 फीसदी और 4.01 फीसदी है। सरकारी सिक्योरिटीज में 4.72 प्रतिशत और अत्यंत कम जोखिम वाली प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले फंड्स में इसने 10.28 फीसदी पैसा लगाया है।
इन सेक्टरों पर फोकस
फंड का इक्विटी हिस्सा मुख्य रूप से फाइनेंशियल, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी क्षेत्रों में निवेश किया जाता है। इस कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में इसने वित्तीय, प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कम निवेश किया है। फंड के डेब्ट वाले हिस्से में लो क्रेडिट क्वालिटी है जो यह दर्शाता है कि उधारकर्ताओं की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। फंड की टॉप 5 होल्डिंग्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भारत सरकार, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।
ये भी है एक और बढ़िया फंड
एलआईसी एमएफ लार्ज एंड मिड कैप फंड - डायरेक्ट प्लान निवेशकों के बीच लोकप्रिय एसआईपी निवेश ऑप्शन है। एलआईसी एमएफ लार्ज एंड मिड कैप फंड - डायरेक्ट प्लान के एसआईपी का एब्सॉल्लूट रिटर्न लंबी अवधि में सबसे अधिक आकर्षक रहा है। पिछले 1 साल में इसका एसआईपी रिटर्न 11.05% और पिछले 2 वर्षों में इसने 37.87% रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 48.46% रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 वर्षों में इसने 62.55% रिटर्न प्राप्त दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications