Indian Origin Woman: भारतीय मूल की महिला राचेल कौर अपने दिन की शुरुआत किसी यात्री की तरह शुरू नहीं करती बल्कि वे अपने रोजाना के तरीके से विमान पर सवार होती हैं और अपने ऑफिस पहुंचती हैं। मलेशिया के पेनांग शहर में एयर एशिया के वित्त संचालन विभाग की सहायक प्रबंधक रहती है। हालांकि, उनका दफ्तर कुआलालंपुर में हैं, जहां पर वो सप्ताह में पांच दिन जाती हैं और वे अपने दफ़तर जहाज से पहुंचती हैं।

उनका ये फैसला परिवार और काम के बैलेंस बनाए रखने को दिखाता है। कौर ने इस फैसले तब उठाया जब वे अपने शुरुआती में नौकरी के दौरान काफी व्यस्त जीवन हो गया था जिस वजह से कौर अपने बच्चों के साथ समय बीता नहीं पाती थी।
लेकिन कौर ने कहा उनके बड़े होने के साथ मुझे लगता है कि मां को अपने बच्चों के साथ भी समय गुजारना चाहिए, ताकि बच्चों को मां के प्यार की कमी महसूस न हो सके। इस हवाई यात्रा की वजह से मै हर रोज अपने घर पहुंच पाती हूँ और रात में अपने बच्चों के साथ समय बीता पाती हूँ।
कौर का कहना है कि मैंने कुछ समय पहले अपने ऑफिस के पास घर रेंट पर लिया था, लेकिन फिर भी मै सप्ताह में एक बार घर पहुंच पाती थी। काम काज की वजह से वे अपने दैनिक जीवन को अच्छे से नहीं गुजार पा रही थी, लेकिन उन्होंने रोज़ाना हवाई जहाज़ से जाने का फैसला किया, जो उनके लिए काफी फायदेमंद भी साबित रहा और इसके बाद वे अपने बच्चों के साथ अधिक समय भी गुजार पाती हैं। इस नई व्यवस्था के तहत उनका मासिक खर्च $474 (करीब 42,000 रुपए) से घटकर $316 (करीब 28,000 रुपए) रह गया है।
कौर का ये फैसला अच्छा है
कौर ने कहा घर से काम करने के मुकाबले ऑफिस पहुंचकर काम करना ज्यादा अच्छा होता है। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए बेहतर होता है क्योंकि आपके अगल-बगल में कई और लोग भी काम करते हैं जिनके साथ काम करने में अधिक रोमांच आता है। वहीं कौर ने एयरएशिया की इस शानदार पहल की भी तारीफ करी, जिससे उन्हें काम और पारिवारिक जीवन के बीच एक स्पष्ट सीमा बनाए रखने में मदद मिलती है।
कौर का ये है डेली रूटीन
कौर ने कहा मै रोजाना सुबह 4 बजे उठती हूँ। जिसके बाद मै तुरंत अपने ऑफिस निकलने की तयारी शुरू कर देती हूँ क्योंकि मुझे 5:55 की फ्लाइट पकड़नी होती है जिसके बाद वो 7:45 पर अपने दफ्तर में पहुंच जाती हैं। पूरा दिन ऑफिस में बिताने के बाद वह रात 8 बजे घर लौटती हैं। एयरपोर्ट से ऑफिस तक पांच से सात मिनट की पैदल यात्रा उनकी कुशल दिनचर्या को पूरा करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
