How much is India spending on organizing the G20 summit: भारत ने जी20 सम्मेलन को एक उत्सव में बदल दिया है। किसी देश में पहली बार ऐसा सम्मेलन हो रहा है उस देश के सभी बड़े शहरों में हुआ हो। जी20 की करीब 150 बैठकें भारत में हुई हैं। ऐसे में मन में यह बात भी आती है कि भारत ने इस पर कितना खर्च किया है। आमतौर पर माना जाता है कि भारत आंतरिक्ष मिशन सहित अन्य काम काफी सस्ते में करता है। तो जानिए जी20 में भारत का यह रिकॉर्ड कायम है या नहीं।
जानिए प्रत्येक चन्द्रयान मिशन की लागत
- चन्द्रयान 3 : की लागत 74 मिलियन डॉलर
- चन्द्रयान 2 : की लागत 96.5 मिलियन डॉलर
- चन्द्रयान 1 : की लागत 80 मिलियन डॉलर

अगर आपके भी मन में यह सवाल है तो सही है। क्योंकि बहुत से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर भारत ने इस पर कितना खर्च किया है, और यह अन्य देशों में हुए जी20 सम्मेलन से ज्यादा है या कम। दुनिया में सबसे सस्ता आंतरिक्ष मिशन भारत का रहा है, लेकिन जी20 के आयोजन के मामले में केवल 3 देश इससे कम खर्च में यह आयोजन कर सके हैं। हालांकि भारत कई देशों से कम खर्च में जी20 का आयोजन कर रहा है।
वैसे आपको जानकार आश्चर्य होगा, भारत ने कई देशों से कम खर्च में यह शानदार आयोजन करके दिखा दिया है। अगर 2010 से देखा जाए तो अभी तक 9 जी20 आयोजनों का लेखाजोखा सामने है। इनमें से भारत का खर्च काफी कम है।
The World Ranking ने अपने ट्वीटर अकाउंट से यह जानकारी दी है। इसके हिसाब से भारत 120 मिलियन डालर जी20 के आयोजन पर खर्च कर रहा है। वहीं 2010 से लेकर अभी हुए 9 जी20 सम्मेलन में भारत से कम खर्च केवल 3 देशों ने किया है। बाकी देशों ने भारत से ज्यादा खर्च जी20 सम्मेलनों पर खर्च किया है। चीन ने तो 24 बिलियन डॉलर तक खर्च कर दिया था।
जानिए 2010 से लेकर अभी हुए जी20 सम्मेलनों पर आया खर्च
- 2023: भारत 120 मिलियन डॉलर
- 2022: इंडोनेशिया 33 मिलियन डॉलर
- 2019: जापान 320 मिलियन डॉलर
- 2018: अर्जेंटीना 112 मिलियन डॉलर
- 2017: जर्मनी 94 मिलियन डॉलर
- 2016: चीन 24 बिलियन डॉलर
- 2014: ऑस्ट्रेलिया 320 मिलियन डॉलर
- 2011: फ्रांस 86 मिलियन डॉलर
- 2010: कनाडा 1 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े The World Ranking से लिए गए हैं।
G20 Summit का जानिए पूरा कार्यक्रम
पहले जानिए जी20 का 9 सितंबर का शेड्यूल
- सुबह 9: 30 से 10:30 तक: जी20 शिखर सम्मेलन स्थल, भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन, प्रधानमंत्री के साथ स्वागत फोटो
- 10:30 से 1:30 बजे तक- सत्र 1 वन अर्थ, समिट हॉल, लेवल 2, भारत मंडपम में चर्चा, कार्य शुरू करने से पहले दोपहर का भोजन होगा
- 1:30 से 3:00 बजे तक- नेताओं के बीच बैठकें होंगी, द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।
- 3:00 से 4:45 बजे तक- सत्र 2 - एक परिवार
- 4:45 से 5:30 बजे तक- नेताओं के बीच बैठकें होंगी, उसके बाद नेता अपने होटल के लिए लौटेंगे।
- 7:00 से 9:15 बजे तक- राष्ट्रपति द्वारा डिनर का आयोजन होगा
- 9:15 बजे: सभी नेता अपने-अपने होटलों की और प्रस्थान करेंगे
अब जानिए जी20 का 10 सितंबर का शेड्यूल
- 8:15 से 9:00 बजे तक: नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का राजघाट पर आगमन, राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर
- 9:00 से 9:20 बजे तक: महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि, उसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा
- 9:20 बजे : भारत मंडपम के लिए नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख प्रस्थान करेंगे
- 9:40 से 10:15 बजे तक: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन
- 10:15 से 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम
- 10:30 से 12:30 बजे तक- बैठक का सत्र 3- हमारा भविष्य
(नोट: हालांकि इस शेड्यूल में बदलाव किए जा सकते हैं)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
