Aadhaar for Child: सरकारी सूत्रों ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र के साथ नवजात शिशुओं के लिए आधार नामांकन की प्रक्रिया अगले कुछ महीनों में सभी राज्यों में उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान में 16 राज्यों में जन्म प्रमाणपत्र लिंक आधार की सेवा उपलब्ध है। यह प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हुई थी। एक साल में 16 राज्यों ने अपने यहां इस सुविधा को लागू किया है। अधिकारियों के अनुसार शेष राज्यों में काम जारी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) सभी राज्यों में यह सुविधा लागू करने के लिए तैयारी कर रहा है।
5 साल तक के बच्चो के लिए जरूरी नहीं है बायोमेट्रिक्स
5 साल तक के बच्चों के लिए कोई बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाता है। उनके यूआईडी को उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीर के आधार पर संसोधित किया जाएगा है। बच्चे के 5 और 15 साल के होने तक कभी भी बायोमेट्रिक अपडेट कराया जा सकता है। सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए लोग भारी मात्रा में बच्चों का आधार कार्ड बनवा रहे हैं। सरकारी डाटा के अनुसार बच्चों के लिए केंद्र और राज्य सरकारे कुल 1000 हजार योजनाएं चला रही है।
राज्य और केंद्र की योजनाओं का मिलता है लाभ
इनमें से लगभग 650 योजनाएं राज्य सरकारों और 315 केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं हैं। इन योजनाओं में आधार और बायोमेट्रिक की मदद से ही लाभावन्वित किया जाता है। अब तक 134 करोड़ आधार जारी किए जा चुके हैं। पिछले साल 20 करोड़ लोगों को आधार से जोड़ा गया है।
पिछले साल हुए हैं नामंकन
इसमें से 4 करोड़ नए नामांकन थे, जिसमें नवजात शिशु से लेकर 18 साल तक के बच्चे शामिल हैं। केवल 30 लाख नए वयस्कों का नामांकन हुआ है। सूत्रों ने कहा कि अब उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जन्म के समय जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार जारी किया जाए। यूआईडीएआई इस संबंध में भारत के महापंजीयक के साथ काम कर रहा है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरे देश में लागू कर दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications