धनतेरस के दिन गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। लेकिन इसके बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता है।
नई दिल्ली: धनतेरस के दिन गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। लेकिन इसके बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता है। आपको याद दिला दें कि अगस्त में सोने की कीमत सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी थी। धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जान लें फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें

सोना का भाव 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तरफ बढ़ गया था वहीं चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची थी। मानों जैसे सोने-चांदी के दाम उस वक्त आसमान छू रहे हैं। चांदी तो अपने 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच चुकी थी। हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा था।
5552 रुपये सस्ता हुआ सोना
लेकिन इतने के बाद भी धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना में काफी गिरावट देखी गई। सोना अपने उच्चतम रेट से 5552 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी 13211 रुपये सस्ती मिल रही है। गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का औसत हाजिर भाव 50702 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं इसी साल सात अगस्त को सोना 56254 रुपये पर पहुंच गया था। अगर चांदी की बात करें तो गुरुवार को ही चांदी हाजिर 62797 रुपये प्रति किलो बिकी जबकि सात अगस्त को यह 76008 रुपये पर थी। धनतेरस, दिवाली और अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ होता है। महामारी के दौरान सोने-चांदी की चमक खुब बढ़ी, लेकिन अगस्त के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंचने के बाद सोने के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि चांदी भी औंधेमुंह गिरी है।
उच्चतम स्तर से जानें कितना सस्ता है सोना
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 12 नवंबर का रेट 50702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46443 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38027 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62797 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 7 अगस्त का रेट 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 56029 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 51529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 42191 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर हम 7 अगस्त की रेट से 12 नवंबर के सोने की रेट की तुलना करें तो 5552 रु की गिरावट आई है। वहीं चांदी में 13211 की गिरावट आई है।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के पर्व पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है. बता दें कि इस दिन सोना-चांदी भी विशेष मुहुर्त में खरीदा जाता है। इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 13 नवंबर 2020 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक है। यानी 11 घंटे 16 मिनट की अवधि सोना खरीदने के लिए शुभ है। यानी अर्थात आपके पास धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए काफी लंबा समय है। इस शुभ समय पर सोना खरीदने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ये भी माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिसकी वजह से धन में 13 गुणा की वृद्धि होती है। सोना खरीदने से अगले पूरे साल परिवार में शुभ कार्य संपन्न होते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि का विस्तार होता है।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications