नयी दिल्ली। वित्त विधेयक में लाए गए संशोधनों के तहत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल अडिश्नल एक्साइज ड्यूटी की सीमा को बढ़ा दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी की सीमा 10 रुपये से बढ़ा कर 18 रुपये और डीजल पर 4 रुपये से बढ़ा कर 12 रुपये कर दी है। इस फैसले से सरकार को अपनी मर्जी के मुताबिक पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की सुविधा मिलेगी। जिस फाइनेंस बिल के तहत ये फैसला लिया गया है उसे आज ही संसद में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए बिना किसी चर्चा या बहस के पारित कर दिया गया।
फाइनेंस बिल से वित्तीय प्रस्ताव पारित
फाइनेंस बिल से केंद्र सरकार के वित्तीय वर्ष 2020-21 के फाइनेंशियल प्रस्तावों का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय बजट 2020-2021 में, सरकार ने 2020-21 में 30,42,230 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा था, जो 2019-20 के संशोधित अनुमान से 12.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं सरकार की प्राप्ति 16.3 प्रतिशत बढ़कर 22,45,893 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बिकवाली है। सरकार ने 2020-21 में नॉमिनल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के 10 प्रतिशत का अनुमान लगाया है। 2019-20 के लिए नॉमिनल वृद्धि दर का अनुमान 12 प्रतिशत था।
हाल ही में बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
सरकार ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) बढ़ाने का ऐलान किया था। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर प्रति लीटर 3-3 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया था। इस फैसले के पीछे सरकार का उद्देश्य राजकोषीय घाटे की भरपाई करना बताया जा रहा था। सऊदी अरब और रूस के बीच शुरू प्राइस वॉर और कोरोनावायरस के कारण कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही थीं, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम भी घट रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसी मौके का फायदा उठाने के लिए इन दोनों ईंधन उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी।
क्या हैं आज के रेट
23 मार्च 2020 को पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट में कोई कमी या बढ़ोतरी नहीं हुई। आज पेट्रोल का रेट 69.59 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रहा। जबकि डीजल का भाव भी 62.29 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रहा। बता दें कि खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
