Power Bank App Fraud: कोविड के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म का और भी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है. लोग अब अपनी हर छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए प्ले स्टोर (play store) की ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन प्ले स्टोर पर कई ऐसी ऐप अवेलेबल है, जो फर्जी होती है. ऐसी ही एक चीनी ऐप ने लाखों भारतीयों को ठगा है. इस ऐप का नाम पावर बैंक (Power Bank) है. इस ऐप पर आरोप लगे है कि इसने 50 लाख भारतीयों के 341 करोड़ रुपये लूट लिए हैं.

यह चीनी ऐप प्ले स्टोर पर अवेलेबल है. इस ऐप के जरिए 4 महीनों में ही लगभग 50 लाखों को चूना लग चुका है. यह ऐप अपने यूजर्स से 15 दिनों में पैसा दो गुना करने का वादा करती है. देश के कई लोगों ने पैसा डबल करने के लालच में इस ऐप में अपना पैसा लगाया था. यह ऐप अभी तक 341 करोड़ रुपये लूट चुकी है. वहीं ईडी ने इस मामले पर दिल्ली-NCR, मुंबई और गुजरात में तालाशी की है.
कैसे हुआ ऐप के फ्रॉड का खुलासा?
इस ऐप के फ्रॉड का खुलासा उत्तराखंड पुलिस ने किया है. जिसके बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी ने भी इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. इस ऐप ने 2021 में मार्च से मई महीने तक करोड़ो रुपये ठगे लिए है. इस ऐप को पब्लिश करने वाली कंपनी का नाम इंडियन पावर है. पावर बैंक ऐप को बेंगलुरु की टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा बनाया गया था. यह ऐप 2021 में प्ले स्टोर पर आया था. इस ऐप ने चार महीने में ही करोड़ो रुपये लूट लिए थे.
ईडी ने क्या लिया एक्शन ?
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी ने दिल्ली-NCR, मुंबई और गुजरात में पड़ताल की थी. इस जांच में कई दस्तावेज सबूत के रूप में इकट्ठे किए गए थे. वहीं ईडी ने कई कंपनियों पर छापेमारी की थी. इनमें मेसर्स देव एंटरप्राइजेज, मेसर्स दिव्यम इंफ्राकॉन, मेसर्स तन्वी गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स कैपिटल किंग मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड शामिल थे.
More From GoodReturns

TRAI की सख्त चेतावनी: KYC और OTP के नाम पर हो रही है बड़ी ठगी, तुरंत बदलें ये आदतें

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
