नई दिल्ली, मार्च 13। जब कोई निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगाता है तो उसे कंपनी के साथ साथ सेक्टर पर भी ध्यान दे चाहिए। सेक्टर पर ध्यान देने का मतलब है कि जिस कंपनी में वो पैसा लगा रहा है वो किस सेक्टर की कंपनी है और आगे उस सेक्टर के लिए ग्रोथ की उम्मीद कितनी है। कुछ सेक्टर ऐसे होते हैं जो सदाबहार रहते हैं। यानी उनमें हमेशा ग्रोथ की संभावना रहती है। ऐसी कंपनियों के शेयर में पैसा लगाने पर ज्यादा फायदा हो सकता है। केमिकल सेक्टर ने बीते कुछ सालों में बढ़िया प्रदर्शन किया है। यहां हम आपको इसी सेक्टर की एक कंपनी की जानकारी देंगे, जो बढ़िया रिटर्न दे चुकी है।
अल्काइल एमाइंस केमिकल्स लिमिटेड
हम बात करने जा रहे हैं अल्काइल एमाइंस केमिकल्स लिमिटेड की। लंबी अवधि में इस कंपनी के शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर 5 सालों में 148.64 रु से 3010 रु पर पहुंच गया है। यानी इसका शेयर 1,925.03 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस तरह कंपनी के शेयर ने 1 लाख रु को 20.25 लाख रु से भी अधिक बना दिया है।
1 साल का रिटर्न
कंपनी का शेयर 1 साल में 2087 रु से 3010 रु पर पहुंच गया है। यानी इसका शेयर 44.23 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस तरह कंपनी के शेयर ने 1 लाख रु को 1.44 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। हालांकि बीते 6 महीनों में यह निगेटिव रिटर्न दे रहा है। बीते 6 महीनों में यह 27.01 फीसदी और 2022 में अब तक 20 फीसदी फिसला है।
43 साल पुरानी कंपनी
अल्काइल एमाइंस केमिकल्स लिमिटेड को योगेश कोठारी ने 1979 में शुरू किया था। ये एक केमिकल सेक्टर की कंपनी है। अल्काइल एमाइन भारत में ऐलिफैटिक एमाइन की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। एलिफैटिक एमाइन अन्य रेडिकल्स (आर) जैसे मिथाइल, एथिल और प्रोपाइल द्वारा अमोनिया अणु में एच2 के विस्थापन द्वारा अमोनिया (एनएच 3) से प्राप्त उत्पाद हैं।
अल्काइल एमाइंस के नतीजे
तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ 45.70 फीसदी घट कर 45.88 करोड़ रुपये रह गया। मगर इसकी इनकम 16.30 फीसदी की वृद्धि के साथ 376.66 करोड़ रुपये हो गयी। इस अवधि के दौरान कंपनी का कुल खर्च 52.09 फीसदी बढ़ कर 318.97 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें सामग्री की लागत 71.12 फीसदी बढ़ कर 218.54 करोड़ रुपये हो गई। अल्काइल एमाइंस की मार्केट कैपिटल इस समय 15,366.42 करोड़ रु है। इसका 52 हफ्तों का शिखर 4,740.00 रु और निचला स्तर 2,042.00 रु रहा है।
शेयर बाजार में जोखिम
शेयर बाजार में जोखिम होता है। इसे कम करने के कुछ टिप्स होते हैं। हम यहां आपको एक काम की टिप बनाएंगे। यदि आप सिर्फ एक कंपनी के स्टॉक में निवेश करते हैं, तो आप अपने निवेश को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से उस कंपनी के प्रदर्शन पर भरोसा करके अधिक जोखिम उठाएंगे। इसे "एकल-सुरक्षा जोखिम" कहा जाता है। इसलिए बेहतर है कि आप कई कंपनियों के शेयरों में निवेश करें। आपको कई अलग-अलग उद्योगों में 15 या 20 कंपनियों के स्टॉक खरीदने चाहिए। ये तरीका खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में हुए नुकसान को ऑफसेट करने में आपकी मदद कर सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
