नई दिल्ली, जून 11। इस समय भारत में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गयी है। गर्मी हर महीने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है, जिसके चलते कई जगहों पर हीट वेव जारी है। इसीलिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किए गए हैं। गर्मी से राहत पाना मुश्किल होता जा रहा है। घर पर भी गर्मी से निजात पाना बहुत मुश्किल है। मगर एक चीज है जो आपको घर पर राहत दे सकती है। यह है एसी। मगर एसी महंगे होते हैं। ऊपर से लगा लो तो हर महीने बिल का बोझ जेब पर पड़ता है। मगर एक ऐसा भी ऐसी है, जिसे चलाने पर आप बिजली के बिल से बच सकते हैं।
बिल का खर्चा
एसी यूज करने पर सबसे बड़ा झटका हर महीने आने बिजली के बिल का ही होता है। वैसे तो बिजली का बिल इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कितना यूज करते हैं। मगर सामान्य दिनों में दो हजार का बिजली का बिल एसी चलाने पर 7000 रु तक पहुंच सकत है। पर जिस ऑप्शन की हम बात करने जा रहे हैं वो है सोलर एसी। सोलर एसी से आपका बिलजी का बिल कम हो जाएगा।
धूप बचाएगी बिल
आप एसी चलाने पर बिजली का बिल कम करना चाहते हैं तो इस काम में गर्मी ही आपकी मदद कर सकती है। आपको धूप का इस्तेमाल ही करना होगा। अब बाजार में कई सोलर एसी आ गये हैं। ये एसी आप बिना बिजली के चला सकते हैं। पर ध्यान रहे कि आपको थोड़ी सोलर एसी खरीदने से पहले थोड़ी बहुत रिसर्च करनी होगी। आगे जानिए बाकी डिटेल।
ये है सोलर एसी
सोलर एसी किसी सामान्य एसी के जैसा ही होता है। मगर इसे बिजली के बजाय धूप से चलाया जा सकता है। सोलर पावर का मतलब है धूप, जो इस एसी को यूज करने में काम आएगी। सोलर एसी में सोलर पैनल होते हैं। सोलर पैनल से बिजली जनरेट होती है। यही बिजली आपके घर के सोलर एसी को चलाएगी। कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर को सिर्फ बिजली से चलाया जा सकता है। पर सोलर को बहुत आराम से धूप से भी चलाया जा सकता है
कितनी है कीमत
यदि आप एवरेज कैपेसिटी वाला सोलर एसी घर लाना चाहते हैं तो आपको करीब 1 लाख रु खर्च करने होंगे। वैसे तो 1 लाख रु बहुत अधिक हैं। क्योंकि सामान्य एसी आप 35-40 हजार रु में ला सकते हैं। मगर यदि लंबे समय में देखें तो आपको सोलर एसी काफी फायदा देगा। वो ऐसे कि आप इससे हर महीने कई हजार रु बिजली के बिल के बचाएंगे।
कैसे काम करता है सोलर एसी
इन एसी को बिजली से नहीं बल्कि सोलर पावर यानी सौर ऊर्जा से चलाया जा सकता है। इन पर लगी खास प्लेट सूरज से ऊर्जा हासिल करती है, जिससे एसी चलता है और आपको कूलिंग का मजा। पर समस्या यही है कि इनकी कीमत सामान्य एसी के मुकाबले ज्यादा होती है। मगर यदि आप एक बार में मोटी रकम खर्च कर दें तो लंबे समय के लिए आराम मिल सकता है। खास कर बिजली पर आपको तगड़ी बचत होती रहेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications