नई दिल्ली, मई 2। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों ने बीते कुछ सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। इस ग्रुप की कई कंपनियों ने निवेशकों को पैसों को 100 गुना से अधिक तक बढ़ा दिया। यहां हम आपको एक ऐसी ही कंपनी की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों के 1 लाख रु को 1 करोड़ रु से अधिक बना दिया है। आगे जानिए कंपनी की डिटेल।
अडानी ट्रांसमिशन
हम बात करने जा रहे हैं अडानी ट्रांसमिशन की। अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड, एक इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन कंपनी है जिसका मुख्यालय अहमदाबाद, भारत में है। वर्तमान में यह भारत में संचालित सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसमिशन कंपनियों में से एक है। अडानी ट्रांसमिशन की स्थापना गौतम अडानी ने दिसंबर 2015 में अडानी एंटरप्राइजेज से दशक पुराने ट्रांसमिशन बिजनेस को अलग करने के बाद की थी।
कितना दिया रिटर्न
अब बात करते हैं अडानी ट्रांसमिशन के रिटर्न की। ये कंपनी पिछले 7 सालों में 10000 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुकी है। बता दें कि 31 जुलाई 2015 को कंपनी का शेयर 27.60 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 2774 रु पर बंद हुआ था। यानी कंपनी का शेयर 100 गुना से भी अधिक चढ़ गया। यदि किसी ने 7 साल पहले इसके 1 लाख रु के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 1 करोड़ रु से अधिक होती।
आज आई गिरावट
आज कंपनी का शेयर गिरावट दिखा रहा है। करीब 1 बजे ये 2.2 फीसदी की गिरावट के साथ 2712 रु पर आ गया है। इस रेट पर देखें तो शेयर का बीते 5 साल का रिटर्न 3660.65 फीसदी रहा है। यानी इसने 5 सालों में 1 लाख रु को 37 लाख रु से अधिक बना दिया है। इसी तरह कंपनी का 1 साल का रिटर्न 156 फीसदी रहा है। 2022 में अब तक ये 57.6 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
6 महीनों का रिटर्न
6 महीने पहले अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 1758.30 रु पर था, जबकि आज ये 2712 रु के आस-पास है। यानी ये केवल महीनों में 55 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि कंपनी का शेयर 6 महीनों में 2 लाख रु को 3.10 लाख रु बना चुका है। बता दें कि अडानी ट्रांसमिशन की मार्केट कैपिटल इस समय 3 लाख करोड़ रु है।
तगड़ा रिटर्न देने वाले शेयर
शेयर बाजार में ऐसे बहुत से शेयर होते हैं, जो बहुत कम समय में भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। जैसे कि बीते कारोबारी हफ्ते के केवल 5 सत्रों में 5 शेयरों ने 67 फीसदी तक रिटर्न दिया। पूना दाल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 53.08 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 67 फीसदी उछला। रीता फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 13.37 रु से 21.78 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 62.90 फीसदी का रिटर्न मिला। इक्विप सोशल इंपैक्ट भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 47.79 फीसदी रिटर्न दिया। वेरांडा लर्निंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 189.10 रु से 277.35 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.67 फीसदी का रिटर्न मिला। सैंको ट्रांस से निवेशकों को 42.02 फीसदी का रिटर्न मिला।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications