नई दिल्ली, अप्रैल 21। भला आज के समय में करोड़पति कौन नहीं बनना चाहेगा। मगर अधिकतर लोग पूरी जिंदगी नौकरी करते हुए पैसा बचा-बचा कर भी अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाते। हालांकि कुछ लोग किस्मत के धनी होते हैं, जो बेहद कम मेहनत के बावजूद एक झटके में अमीर बन जाते हैं। उदाहरण के लिए किसी की करोड़ों रु की लॉटरी लग जाए तो फिर उसे मेहनत की क्या जरूरत। ऐसा ही एक और तरीका है, जिससे आप भी फायदा उठा सकते हैं। दरअसल एक पुराना सिक्का आपको अमीर बना सकता है। ये सिक्का 136 साल पुराना है। आइए जानते हैं इस सिक्के की डिटेल।
रातोंरात बनिये करोड़पति
अंग्रेजों के समय का एक भारतीय सिक्का आपको रातोंरात करोड़पति बना सकता है। अगर आपके पास यह सिक्का है तो इसे तुरंत बेचिए और अमीर बन जाइए। ये सिक्का 1 रु का है। साल की बात करें तो बता दें कि यह 136 साल पुराना सिक्का है। 1885 का यह एक सिक्का आपकी किस्मत बदलने के लिए काफी है।
10 करोड़ रु है कीमत
1885 में बने ऐसे एक सिक्के की कीमत आज के समय में 10 करोड़ रु है। आप ऑनलाइन इस सिक्के को नीलामी में बेच कर 10 करोड़ रु तक पा सकते हैं। यह सिक्का अंग्रेजों के जमाने में मुद्रित हुआ था। इस सिक्के पर एक तरफ अंग्रेजी में One Rupee Coin और साथ में 1885 लिखा हुआ है। जबकि दूसरी तरफ उस समय की ब्रिटिश रानी की तस्वीर है। साथ ही अंग्रेजी में Victoria Empress लिखा हुआ है।
कैसे बेचें ये सिक्का
अगर आपके पास ये सिक्का है तो इसे ऑनलाइन नीलाम करना होगा। इसके लिए आप ओएलएक्स पर जाएं और यहां अपनी लॉगइन आईडी बनाएं। आप चाहें तो इंडियामार्ट पर भी अकाउंट बना कर इसे बेच सकते हैं। नीलामी के लिए आपको साइट पर सिक्के की फोटो शेयर करनी पड़ेगी। आपको जान कर हैरानी होगी कि भला ये सिक्के कौन खरीदेगा।
कौन खरीदता है ये सिक्का
असल में बहुत से लगोों को पुरानी और एंटीक चीजें जमा करने का शौक होता है। ऐसे ही लोग इन पुराने सिक्कों को खरीदते हैं और बदले में एक बड़ी रकम चुकाते हैं। इसी तरह माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाला सिक्का भी बहुत महंगा बिकता है। इंडियामार्ट की वेबसाइट पर ये सिक्का आप 10 लाख रु में बेच सकते हैं। ऐसे पुराने सिक्कों या कुछ नोटों की बकायदा नीलामी होती है। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स नीलामी की सुविधा देती हैं।
माना जाता है लकी
माता वैष्णो की तस्वीर वाले सिक्के लोग लकी मानते हैं। इसी तरह एक 5 रुपए का पुराना नोट मोटी कमाई करा सकता है। वे 5 रु का नोट जिस पर ट्रैक्टर की तस्वीर है पिछले साल उसकी नीलामी लाखों रु में हुई थी। हालांकि उसमें शर्त ये थी कि वो नोट 786 सीरीज का होना चाहिए।
अमीर बनने का मौका
तो देर न कीजिए और अपने आस-पास ऐसे नोट और सिक्के तलाश कीजिए आपको अमीर बना सकते हैं। यानी वे सिक्के या नोट जो अब चलन से खत्म हो चुके हैं, वो भी बड़ी कमाई करने का मौका दे रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
