दिवाली के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट दे रही हैं।
नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट दे रही हैं। फेस्टिव सीजन में अगर आप नयी कार खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। धनतेरस से ठीक पहले कस्टमर को लुभाने के लिए रेनॉ ने अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश की हैं। 21,000 रु में बुक करें Hyundai i20, ऐसे मिलेगा 10 फीसदी कैशबैक भी ये भी पढ़ें

तो अगर आप रेनॉ की कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको 70 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। जी हां रेनॉ का कोई मॉडल पसंद कर रखा है तो इसे 70000 रुपये तक के फायदों के साथ खरीद सकते हैं। रेनॉ की डस्टर, ट्रिबर और क्विड कारों पर नवंबर माह का ऑफर चालू है। मिल रहे फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की यह पेशकश 30 नवंबर 2020 तक मान्य है।
डस्टर पर 70000 रुपये का फायदा
अगर आप भी रेनॉ की एसयूवी को खरीदने की योजना बना रहे है तो बता दें कि डस्टर बेहतर कार है। इस कार की 1.5 लीटर ट्रिम्स पर पूरे भारत में 70000 रुपये तक के फायदे लागू हैं। फायदों में फायदों में 50000 रुपये का कैश बेनिफिट, 25000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट (केवल RXS और RXZ वेरिएंट पर) और 20000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। कैश बेनिफिट डस्टर के केवल RXE वेरिएंट पर उपलब्ध है। डस्टर RXE वेरिएंट पर केवल 20000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 50000 रुपये का कैश बेनिफिट ही मिलेगा। वहीं डस्टर के 1.3 लीटर टर्बो ट्रिम्स पर 45000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा 3 साल/50000 किमी का ईजी केयर पैकेज मिल रहा है। फायदों में 25000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट (केवल RXS व RXZ वेरिएंट पर) और 20000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं।
स्पेशल रूरल ऑफर
जानकारी के लिए बता दें कि 20000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ डस्टर लेने पर एक्सचेंज बेनिफिट या रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा। ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 15000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 30000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है। कॉरपोरेट बोनस या रूरल ऑफर में से किसी एक का ही फायदा लिया जा सकता है। रेनॉ डस्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.59 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
ट्रिबर 30000 रुपये तक का ऑफर
रेनॉ ट्रिबर पर पूरे भारत में 30000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। इन फायदों में ट्रिबर के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं। लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ ट्रिबर लेने पर एक्सचेंज बेनिफिट मिलेगा या मौजूदा रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट रहेगा। ट्रिबर के RXE वेरिएंट्स पर केवल 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट लागू होगा। इसके अलावा ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 4000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 9000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है। कॉरपोरेट ऑफर या रूरल ऑफर में से किसी एक का फायदा ही लिया जा सकता है। रेनॉ ट्रिबर की एक्स शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये से शुरू है।
क्विड पर 40000 रुपये तक का फायदा
रेनॉ क्विड की एक्स शोरूम कीमत 3 लाख रुपये से शुरू है। इस कार की खरीद पर 40000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। फायदों में क्विड के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल के एक्सचेंज में नई रेनॉ क्विड लेने पर एक्सचेंज बेनिफिट मिलेगा या मौजूदा रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा। क्विड के एसटीडी और RXE 0.8L वेरिएंट पर केवल 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट ही लागू है। ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 5000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 9000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस लागू है। कॉरपोरेट बोनस या रूरल ऑफर में से किसी एक का ही फायदा लिया जा सकता है।
नोट: अगर आप कार खरीदने का सोच रहे तो आपको बता दें कि इन कारों पर फायदों में वेरिएंट और शहरों के आधार पर अंतर हो सकता है। लेकिन इसके बाद भी आप अधिक जानकारी के लिए निकटतम रेनॉ डीलरशिप से संपर्क करें।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications