Fixed Deposit: रेपो दरो में बढ़ोत्तरी के बाद से सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के लगभग सभी बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढोत्तरी की है। कुछ बैंकों ने तो एक ही महीने में दो बार fixed deposit interest rate को बढ़ाया है। भारतीय लोगों के बीच FD सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पो में से एक माना जाता है। इसका सीधा कारण हैं निवेश का सुरक्षित होना। एफडी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है यह सभी जानते हैं चलिए आज हम आपको एफडी से जुड़े अन्य नियमों, टैक्स समेत अन्य जानकारियों के विषय में बताते हैं।

दो प्रकार के होते हैं Fixed Deposit
सामान्य तौर पर FD दो प्रकार की होती है। क्युमुलेटिव एफडी और दूसरी नॉन क्युमुलेटिव यह एफडी के दो प्रकार हैं। इस तरह के एफडी पर तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज मिलता है। हालांकि निवेशक रेगुलर इंटरवल पर भी ब्याज का लाभ ले सकता है।
फिक्स डिपॉजिट में निवेश करने के क्या हैं फायदे (Benefits of FD)
यह निवेश का एक सुरक्षित विकल्प है.
-जमा धन पर डूबने का कोई जोखिम नहीं है.
-फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेशक को तय अवधि में एक तय ब्याज पर रिटर्न मिलता है.
-शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से एफडी निवेश को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
-फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेशक मासिक रुप से जमा पर ब्याज प्राप्त कर सकते हैं.
-वरिष्ट नागरिकों को एफ़डी में सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है.
-फिक्स्ड डिपॉजिट में राशि एकमुश्त रिटर्न करना होता है।
-फिक्स्ड डिपॉजिट एक निश्चित समय अवधि के लिए जमा होते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे पहले भी निकाला जा सकता है। मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर आपको ब्याज में नुकसान होता है। यह कटौती पेनॉल्टी के रुप में ली जाती है.

एफडी पर भी लगता है टैक्स (Fd is Also taxable)
निवेशकों को यह पता होना चाहिए की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0 से 30 प्रतिशत तक टैक्स कटौती की जाती है। कमाई और इनकम टैक्स स्लैब (Income Tax Slab) के आधार पर करों की कटौती की जाती है। पैन कार्ड का एफडी के साथ होना फायदेमंद है। अगर पैन कार्ड जमा नहीं है तो एफडी से कमाई पर 20 प्रतिशत टीडीएस कट जाता है। जिन लोगों की इनकम टैक्स स्लैब में नहीं आती है उनकों फार्म 15ए जमा करना बेहद जरूरी है। वरिष्ट नागरिकों को टैक्स कटौती से बचने के लिए फार्म 15H जमा करना होता है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications