
SUV & Car Price will hike : कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया। जानकारों का मानना है कि कई सेक्टरों को बजट में राहत दी गयी, जबकि कुछ सेक्टरों को निराशा हाथ लगी। इनमें एक ऑटो सेक्टर भी है। केंद्रीय बजट 2023 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कस्टम ड्यूटी में बदलाव का ऐलान किया, जिससे इंपोर्टेड व्हीकल्स की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। आगे जानिए अब कितनी लगेगी कस्टम ड्यूटी।
कितनी हुई बढ़त
पिछले टैक्स स्ट्रक्चर के तहत, कंप्लीटली बिल्ट अप (सीबीयू) व्हीकल्स जिनकी कॉस्ट इंश्योरेंस और फ्रेट (सीआईएफ) 40,000 डॉलर से कम था, उन पर 60 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 10 प्रतिशत का सोशल वेलफेयर सरचार्ज (एसडब्ल्यूएस) लगाया जाता था, जिसका मतलब था कुल 66 प्रतिशत की प्रभावी टैक्स रेट। नए प्रस्तावित टैक्स स्ट्रक्चर के तहत, सरकार ने सरचार्ज को खत्म कर दिया है, लेकिन ओवरऑल कस्टम ड्यूटी को बढ़ा कर 70 प्रतिशत कर दिया है।
सेमी नॉक्ड डाउन पर भी बढ़ी ड्यूटी
सरकार ने सेमी नॉक्ड डाउन (एसकेडी) व्हीकल्स पर भी ड्यूटी 30 से बढ़ा कर 35 प्रतिशत कर दी है। हालांकि यहां भी पिछले सरचार्ज को खत्म कर दिया गया है। इस तरह जबकि पुराने स्ट्रक्चर के तहत इफेक्टिल रेट 33 प्रतिशत थी, नया रेट अब 35 प्रतिशत है। वहीं कंप्लीटली नॉक्ड डाउन व्हीकल्स (सीकेडी) की बात करें तो ड्यूटी रेट 10 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी और 40,000 डॉलर से ऊपर के सीबीयू पर आयात शुल्क भी नहीं बदला गया है। बल्कि 10 प्रतिशत एसडब्लूएस को समाप्त किया जा सकता है, जिससे कुल कीमत कम हो सकती है, लेकिन इस पर अभी सरकार की तरफ से कोई क्लियर ऐलान नहीं हुआ है।
मर्सिडीज-बेंज पर पड़ेगा असर
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ के अनुसार बेसिक कस्टम ड्यूटी में बदलाव से एस-क्लास मेबैक जैसे उनके कुछ मॉडलों की कीमतें प्रभावित होंगी। इसकी कीमतों में एसकेडी के तौर पर इजाफा होगा। जीएलबी और ईक्यूबी जैसे सीबीयू की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। वैसे यह मर्सिडीज-बेंज इंडिया के 95 प्रतिशत पोर्टफोलियो को प्रभावित नहीं करेगा।
हुंडई का क्या होगा
हुंडई, जिसने हाल ही में अपने आयोनिक 5 के लिए कीमतों का ऐलान किया है, का कहना है कि इसकी प्रमुख ईवी की कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी और ऐसा इसलिए क्योंकि इसे सीकेडी के रूप में भारत में लाया जा रहा है। वहीं किआ ईवी 6 की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है क्योंकि यह भारत में सीबीयू के रूप में आती है।

टाटा मोटर्स की कारें महंगी
टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स (जैसे टाटा टियागा, टाटा पंच, टिगोर आदि) की कीमतों में कल यानी 1 फरवरी 2022 से बढ़ोतरी हो गयी है। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में से एक टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल्स के अपने आईसीई पोर्टफोलियो की कीमतों में वृद्धि की है। वैरिएंट और मॉडल के आधार पर इसकी इस कैटेगरी की कारों की कीमतों में 1.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों सहित नई टेक्नोलॉजीज के डेवलपमेंट पर भी एक्टविटली काम कर रही है। इस बीच टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल सेल्स में 18 फीसदी और ईवी सेल्स में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
