नई दिल्ली, जून 1। पिछले काफी लंबे समय से बाजार में गिरावट का रुख है। अक्टूबर 2021 से शेयर बाजार में कमजोरी है। अक्टूबर 2021 से ही विदेशी निवेशकों ने जम कर भारतीय बाजार से पैसा निकाला है। मगर जानकार मानते हैं कि आने वाले 2-3 महीनों में चीजें दुरुस्त हो सकती हैं। इस बीच मोदी सरकार के केंद्र में 8 साल पूरे हो गए हैं। इन 8 सालों में कई शेयर ऊपर चढ़े। कुछ तो इतने उछले कि करीब 24000 फीसदी तक रिटर्न दिया। यहां हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को 8 सालों की अवधि में 23940 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया है।
तानला प्लेटफॉर्म्स
तानला प्लेटफॉर्म्स का शेयर 30 मई 2014 को 5.65 रु पर था, जबकि आज यह 1 जून को दोपहर में यह 1358.70 रु पर कारोबार कर रहा है। यानी इस अवधि में यह 23941.6 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस दौरान यदि किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हुआ होता तो उनकी वैल्यू आज 2.39 करोड़ रु से अधिक हो गयी होती। तानला प्लेटफॉर्म्स, जिसे पहले तानला सॉल्यूशंस के नाम से जाना जाता था, हैदराबाद, भारत में स्थित एक क्लाउड कम्युनिकेशंस कंपनी है।
बालाजी अमाइंस
बालाजी अमाइंस का शेयर 30 मई 2014 को 49.35 रु पर था, जबकि आज यह 1 जून को दोपहर में यह 3267 रु पर कारोबार कर रहा है। यानी इस अवधि में यह 6520 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस दौरान यदि किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हुआ होता तो उनकी वैल्यू आज 66 लाख रु से अधिक हो गयी होती। ये एक केमिकल कंपनी है।
मिंडा इंडस्ट्रीज
मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर 06 जून 2014 को 19.45 रु पर था, जबकि आज यह 1 जून को दोपहर में यह 914.80 रु पर कारोबार कर रहा है। यानी इस अवधि में यह 4605.4 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस दौरान यदि किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हुआ होता तो उनकी वैल्यू आज 47 लाख रु से अधिक हो गयी होती।
नवीन फ्लोरिन
नवीन फ्लोरिन का शेयर 30 मई 2014 को 82.64 रु पर था, जबकि आज यह 1 जून को दोपहर में यह 3885 रु पर कारोबार कर रहा है। यानी इस अवधि में यह 4614.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस दौरान यदि किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हुआ होता तो उनकी वैल्यू आज 47 रु से अधिक हो गयी होती।
अल्काईल अमाइंस
अल्काईल अमाइंस का शेयर 30 मई 2014 को 78.51 रु पर था, जबकि आज यह 1 जून को दोपहर में यह 2724.5 रु पर कारोबार कर रहा है। यानी इस अवधि में यह 3370.3 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस दौरान यदि किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हुआ होता तो उनकी वैल्यू आज 34 लाख रु से अधिक हो गयी होती। ये भी एक केमिकल कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स में एलिफैटिक एमाइन, अमीन डेरिवेटिव्स और फाइन केमिकल्स शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications