नई दिल्ली, अप्रैल 22। एफडी में आपका पैसा सेफ तो रहता है, मगर रिटर्न यहां सीमित है। उदाहरण के लिए पहले से तय होगा कि आपको 6 या 7 फीसदी कितना रिटर्न मिलेगा। अगर आप इससे कहीं अधिक रिटर्न कमाना चाहते हैं तो शेयर बाजार में निवेश करें। यहां आपको एफडी से कई गुना तक रिटर्न मिल जाएगा। अच्छी बात यह है कि शेयर बाजार में बढ़िया रिटर्न पाने के लिए आपको एफडी की तरह महीनों-सालों का इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि यहां कुछ ही दिनों या हफ्तों में एफडी से बढ़िया रिटर्न मिल जाएगा। इस समय 13 ऐसे शेयर हैं, जो एफडी से कई गुना कमाई करा सकते हैं। इन शेयरों के लिए एक रिसर्च रिपोर्ट में टार्गेट सेट किया गया है। आइए जानते हैं इन शेयरों के नाम।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स
एंजेल ब्रोकिंग एक मशहूर और जानी-मानी ब्रोकिंग फर्म है। इसी ब्रोकिंग फर्म ने शेयरों के लिए टार्गेट तय किया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में खरीदारी की सलाह दी गयी है। इसके शेयर के लिए 77 रुपए का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको 52 फीसदी रिटर्न दे सकता है। वहीं गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स भी 7 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इसके शेयर के लिए 2750 रु का लक्ष्य है।
एनआरबी बीयरिंग्स और एस्कॉर्ट्स
एनआरबी बीयरिंग्स के शेयर के लिए 150 रु का टार्गेट रखा गया है। ये शेयर आपको 49 फीसदी रिटर्न दे सकता है। एफडी की तुलना में आपको 7 गुना फायदा हो सकता है। इस समय अधिकतर बैंक एफडी पर 6-7 फीसदी ब्याज दर दे रहे हैं। एस्कॉर्ट्स का शेयर 1573 रु तक जा सकता है। एक्सकॉर्ट्स के निवेशकों को 29 फीसदी तक कमाई हो सकती है।
फेडरल बैंक और कार्बोरंडम यूनिवर्सल
एंजेल ब्रोकिंग के अनुसार फेडरल बैंक का शेयर 53 फीसदी मुनाफे के साथ 110 रु तक जा सकता है। इस शेयर का टार्गट 110 रु का ही है। वहीं कार्बोरंडम यूनिवर्सल के शेयर के लिए 600 रु का टार्गेट है। ये शेयर 25 फीसदी तक मुनाफा दे सकता है।
27 फीसदी तक कमाई का मौका
श्रीराम सिटी यूनियन का शेयर आपको 27 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। बता दें कि इस शेयर के लिए 1800 रु का टार्गेट रखा गया है। इसी तरह एचसीएल टेक के लिए 1161 रु का टार्गेट है। ये शेयर 16 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इतना रिटर्न भी एफडी की तुलना में दोगुना है।
ये शेयर दे सकता है 77 फीसदी मुनाफा
इस लिस्ट में सबसे अधिक रिटर्न देने वाला शेयर है पीवीआर। पीवीआर के शेयर के लिए 1800 रु का टार्गेट रखा गया है। ये शेयर 77 फीसदी कमाई करा सकता है। इसी तरह जीएनए एक्सेल्स 39 फीसदी कमाई करा सकता है। इसके लिए 500 रु का टार्गेट है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर भी 29 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ये शेयर 480 रु तक दे सकता है।
अशोक लेलैंड और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर
अशोक लेलैंड का शेयर 145 रु तक जा सकता है। ये शेयर आपको 32 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। वहीं मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का शेयर 14 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए 2850 रु का टार्गेट है।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

SEBI की चेतावनी: सेंसेक्स क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी का खतरा, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications