नयी दिल्ली। बेहद कम समय में शेयर बाजार से आपको जितना रिटर्न मिल सकता है उतना किसी और निवेश ऑप्शन से मिलना मुश्किल है। एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम या बॉन्ड जैसे विकल्पों में बिना जोखिम के आपको गारंटीड रिटर्न तो मिलेगा, मगर शेयर बाजार जितना रिटर्न मिलने में आपको कई साल लग सकते हैं। शेयर बाजार से 50-60 फीसदी रिटर्न कुछ ही दिनों में मिल सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि शेयर बाजार में जोखिम बहुत अधिक रहता है। मगर यदि जानकारी के साथ पैसा लगाया जाए तो चंद दिनों में आप मालामाल हो सकते हैं। शेयर बाजार में हर सप्ताह कुछ शेयर निवेशकों की झोली भरते हैं। ऐसे ही 5 शेयर हैं, जिन्होंने पिछले कारोबारी हफ्ते के 5 ही दिनों में निवेशकों को करीब 55 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
इंड बैंक हाउसिंग
इंड बैंक हाउसिंग एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 44.20 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 54.78 फीसदी उचला। ये शेयर 5 दिन में 28.75 रु से 44.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 44.20 रु पर बंद हुआ। 54.78 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है।
एमएमटीसी
एमएमटीसी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को अमीर बना दिया। इस कंपनी का शेयर 204 रु से 302.80 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 48.43 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,131.71 करोड़ रु है। 5 दिन में 48.43 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कहीं बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 14.29 फीसदी की तेजी के साथ 302.80 रु पर बंद हुआ।
इंडियन बैंक
इंडियन बैंक भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 44.35 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 88.50 रु से 127.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 44.35 फीसदी का रिटर्न मिला। इस बैंक की मार्केट कैप 14,427.66 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 7.58 फीसदी की मजबूती के साथ 127.75 रु पर बंद हुआ।
एनसीसी
एनसीसी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 58.90 रु से 83.10 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 41.09 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5,067.83 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10.51 फीसदी की तेजी के साथ 83.10 रु पर बंद हुआ।
श्रीराम सिटी यूनियन
श्रीराम सिटी यूनियन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 1,008.10 रु से 1411.70 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.04 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9,304.96 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 1409.75 रु पर बंद हुआ। बता दे कि बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप में 5,13,532.5 करोड़ रु का इजाफा हुआ। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
