नई दिल्ली, अप्रैल 17। शेयर बाजार में पैसा कमाना जितना आसान लगता है, असल में उतना है नहीं। शेयर बाजार में निवेश से पहले आपके पास जानकारी का भंडार होना चाहिए। अगर आपके पास जानकारी हो तो शेयर बाजार से पैसा कमाना आसान है। अगर आपका इरादा शेयर बाजार में निवेश करने का है तो पहले जानकारी इकट्ठी करें। किसी अच्छे जानकार से सलाह लें और फिर आगे बढ़ें। अच्छे शेयर बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं। बस आप बढ़िया शेयर चुनें, इसके लिए या तो जानकारी जुटाएं या फिर सला लें। यहां हम आपको कुछ ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने पिछले 3 महीनों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। जिन शेयरों की हम डिटेल देंगे उनकी फेस वैल्यू 1 रु से शुरू होती है।
स्टेम्पेड कैप (डीवीआर)
स्टेम्पेड कैप (डीवीआर) का शेयर बीते शुक्रवार को 2.04 रु पर बंद हुआ। इस शेयर की फेस वैल्यू 1 रु है। 3 महीने पहले ये शेयर 1.35 रु पर था। यानी बीते तीन महीनों में ये 51 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। हालांकि ध्यान रहे कि ये एक बहुत छोटी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल सिर्फ 11.68 करोड़ रु है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की भी सोचें तो इस बात का ध्यान रखें कि छोटी कंपनियों में अस्थिरता की संभावना अधिक रहती है।
टांटिया कंस्ट्रक्शन
टांटिया कंस्ट्रक्शन का शेयर इस समय 4.93 रु पर है। तीन पहले ये शेयर 2.45 रु पर था। यानी इस शेयर की कीमत दोगुने से अधिक हो गयी। इस शेयर ने निवेशकों को 101 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास टांटिया कंस्ट्रक्शन के 1 लाख रु के शेयर हो तो उसकी निवेश राशि 2 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 9.28 करोड़ रु है।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स
पार्श्वनाथ डेवलपर्स का शेयर इस समय 8.09 रु पर है। तीन पहले ये शेयर 5 रु पर था। इस शेयर ने निवेशकों को 61 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास पार्श्वनाथ डेवलपर्स के 1 लाख रु के शेयर हो तो उसकी निवेश राशि 1.61 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 352.06 करोड़ रु है।
थिरु अरूरन
थिरु अरूरन का शेयर इस समय 6.50 रु पर है। तीन पहले ये शेयर 5.14 रु पर था। इस शेयर ने निवेशकों को 26 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। तीन महीनों में 26 फीसदी से अधिक रिटर्न एफडी की तुलना में तीन गुने से ज्यादा है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 7.36 करोड़ रु है।
तमिलनाडु कम्युनिकेशंस
तमिलनाडु कम्युनिकेशंस का शेयर इस समय 4.14 रु पर है। तीन पहले ये शेयर 3.28 रु पर था। यानी इस शेयर ने ती महीनों में निवेशकों को 26 फीसदी से अधिक मुनाफा कराया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 18.91 करोड़ रु है। यहां हमने उन शेयरों की डिटेल दी, जिन्होंने तीन महीनों में निवेशकों का पैसा दोगुना तक कर दिया। आप भी शेयर बाजार से तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। मगर जरूरी है कि आपके पास जानकारी हो। या फिर आप अच्छी जगह से सलाह लें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications