नई दिल्ली, जुलाई 15। शेयर बाजार इस समय रिकॉर्ड स्तरों पर है। ऐसे में निवेशक उलझन में पड़ जाते हैं कि इस समय शेयरों में पैसा लगाया जाए या नहीं। ऐसी स्थिति के लिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि चुनिंदा सेक्टर और उनमें से बढ़िया स्टॉक निकाल कर पैसा लगाना चाहिए। इस समय कई ऐसे शेयर हैं, जो बीते साल भर या उससे अधिक अवधि में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुके हैं। मगर कुछ ऐसे भी शेयर हैं, जो आगे तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। हम आपको यहां ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे।
डॉ रेड्डीज लैब
डॉ रेड्डीज का शेयर इस समय 5394 रु के करीब है। मगर इस शेयर के लिए 6000 रु से 6200 रु तक का लक्ष्य है। डॉ रेड्डीज एक बड़ी दवा कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 89,708.95 करोड़ रु है। कंपनी का शेयर हाल ही में 5,613.65 रु के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक गया है। ये रिटर्न हासिल करने के लिए अच्छा स्टॉक हो सकता है।
एसबीआई
एसबीआई से भला कौन वाकिफ नहीं है कि यह देश का सबसे बड़ा बैंक है। फिलहाल एसबीआई का शेयर 432 रु के आस-पास ट्रेड कर रहा है। मगर इसके लिए जो टार्गेट है वो काफी अधिक है। अनुमान है कि बैंक का शेयर 500 रु तक जा सकता है। एसबीआई बीएसई के टॉप शेयरों में से एक है, जिसकी मार्केट कैपिटल इस समय 3,85,409.35 करोड़ रु है।
टीसीएस
टीसीएस भी अपनी फील्ड की दिग्गज कंपनी है। ये आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। इस समय टीसीएस का शेयर 3201 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 3750 रु है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 11,84,084.84 करोड़ रु है। ये मार्केट कैपिटल के लिहाज से भी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। बीते एक साल में टीसीएस का शेयर निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स का शेयर इस समय 310 रु के करीब ट्रेड कर रहा है। टाटा मोटर्स के शेयर के 405 रु तक जाने की उम्मीद है। इस समय टाटा मोटर्स की मार्केट कैपिटल 1,02,846 करोड़ रु के करीब है। टाटा मोटर्स की गिनती इस समय देश की बड़ी कार कंपनियों में होती है। बीते करीब एक साल में इस शेयर ने 105 रु से 310 रु तक का सफर तय किया है।
टाटा स्टील
टाटा स्टील का शेयर 1257 रु के आस पास है। मगर उम्मीद है कि यह शेयर 1750 रु तक जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी शेयरों के टार्गेट एक्सपर्ट्स ने बताए हैं। मगर शेयर बाजार के जोखिम को ध्यान में जरूर रखें। बात करें टाटा स्टील की तो इसकी मार्केट कैपटिल 1,51,220.84 करोड़ रु है। बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 ही दिन में 63 फीसदी से अधिक तक मुनाफा कराया। एपीएम फिनवेस्ट एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 106.54 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 63.25 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 30.20 रु से 49.30 रु पर पहुंचा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
