त्योहारों के बीच नवंबर का महीना दस्तक देने वाला है। सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है, और नवंबर महीने की शुरूआत होने वाली है। नए महीने की शुरूआत से ही कई नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं।
नई दिल्ली: त्योहारों के बीच नवंबर का महीना दस्तक देने वाला है। सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है, और नवंबर महीने की शुरूआत होने वाली है। नए महीने की शुरूआत से ही कई नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं। जिनका आम लोगों से सीधा संबंध है। नवंबर की शुरुआत के साथ कई बदलाव भी आने वाले हैं।


बता दें कि इसमें से कई का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा। गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर बैंक चार्ज तक इसमें कई नए नियम शामिल हैं। इसके अलावा इंडियन रेलवे ने भी 1 नवंबर से टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है तो 1 तारीख आने से पहले आप इन नियमों के बारे में जरूर जान लें। वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए हम आपको अपनी इस खबर के जरिए इन नए नियमों के बारे में बताते है।
बदलेंगी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें
बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
इन ग्राहकों को बैंकों में अब पैसा जमा करने देना होगा चार्ज
बैंकों में अब अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी फीस देना पड़ेगी। बीओबी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। अगले महीने से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए महीने में तीन बार के बाद जितनी बार भी पैसा निकालेंगे, उन्हें 150 रुपये देने होंगे। जबकि बचत खाते की बात करें, तो ऐसे खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना फ्री होगा, लेकिन अगर ग्राहकों ने चौथी बार पैसे जमा किए, तो उन्हें 40 रुपये देने होंगे। वहीं, जनधन खाताधारकों को इसमें थोड़ी राहत मिली है उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन निकालने पर 100 रुपये देना होंगे।
एसबीआई ने दिया खाताधारकों को झटका
वहीं 1 नवंबर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी अपने नियम में बदलाव करने जा रहा है। 1 नवंबर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने बचत खातों पर देने वाली ब्याज दर में कमी कर रही है। एसबीआई ने 1 नवंबर से सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती का ऐलान किया है। 1 नवंबर से जिन सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 3.25 फीसदी ही मिलेगी।
गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए देना होगा ओटीपी
1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेडर की डिलीवरी का पूरा प्रोसेस बदलने वाला है। अब से गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तब ये ओटीपी आपको डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा। एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान करने के बाद ही ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी।
रेलवे बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल
इंडियन रेलवे पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रहा है। पहले ट्रेनों की टाइम टेबल 1 अक्टूबर से बदलने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आगे बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर की तारीख को फाइनल किया गया है। इस तारीख के बाद यानी 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी। इसके बाद 13 हजार पैसेजर्स ट्रेनें और 7 हजार मालगाड़ियों के समय बदल जाएंगे। 1 नवंबर से देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों के समय भी बदल जाएंगे।
जारी होगा डिजिटल पेमेंट का नया नियम
बता दें कि 1 नवंबर से डिजिटल पेमेंट के नियम में बदलाव होगा। नए नियम के तहत 50 करोड़ रुपए या उससे अधिक टर्न ओवर वाले बिजनेसमैन के लिए डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य हो जाएगा। वहीं डिजिटल पेमेंट के लिए ग्राहकों से अब कोई भी शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
इंडेन गैस ने बदला बुकिंग नंबर
अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आज से अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे। इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है। इसके जरिए आप गैस रिफिल के लिए सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इंडियन ऑयल ने बताया कि पहले रसोई गैस बुकिंग के लिए देश के अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे। अब देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है, इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन
1 नवंबर से बदल जाएंगे नियम वहीं 1 नवंबर से अनलॉक 6 की नई गाइडलाइंस लागू हो जाएगी। गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5 की गाइडलाइंस को ही आगे बढ़ाने का निर्दजेश दिया है। वहीं 1 नवंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन 1 नवंबर से शुरू हो जाएगा। वहीं गोवा में 1 तारीख से कसीनो खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही 1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी। 1 नंवबर से केरल सरकार ने सब्जियों के लिए आधार मूल्य तय कर दिया है। इसी के साथ केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications