एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया का ग्राहकों को लुभाने के लिए का पेश किया गया प्लान कंपनी पर ही भारी पड़ गया।
नई दिल्ली: एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया का ग्राहकों को लुभाने के लिए का पेश किया गया प्लान कंपनी पर ही भारी पड़ गया। टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने भारती एयरटेल के प्लैटिनम और वोडाफोन-आईडिया के रेडएक्स प्रीमियम प्लान्स को ब्लॉक कर दिया है। जिसके तहत कुछ सेलेक्टेड यूज़र्स को तेज स्पीड देने का वादा किया गया था। दरअसल सवाल उठ रहे थे कि क्या बाकी ग्राहकों की सेवाओं में गिरावट की कीमत पर तरजीही नेटवर्क तैयार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दोनों परिचालकों से अंतरिम अवधि के लिए इन विशेष प्लान को वापस लेने के लिए कहा है।

इस बारें में ट्राई ने एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों परिचालकों को लिखा है और उनसे उनके प्लान के बारे में सवाल किए हैं, जिसमें कुछ तरजीही उपयोगकर्ताओं को तेज स्पीड देने का वादा किया है। नियामक ने पूछा है कि क्या उन विशिष्ट प्लानों में अधिक भुगतान वाले ग्राहकों को तरजीह, अन्य ग्राहकों के लिए सेवा में गिरावट की कीमत पर आई है। ट्राई ने परिचालकों से पूछा है कि वे दूसरे सामान्य ग्राहकों के हितों की रक्षा कैसे कर रहे हैं। इस बारे में संपर्क करने पर एयरटेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने सभी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क और सेवा मुहैया कराने के लिए उत्साह से भरे हैं।
ट्राई ने एयरटेल को दिया 7 दिन का समय
वहीं एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सेवा और जवाबदेही को बढ़ाना चाहती है। ट्राई ने एयरटेल को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है। वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछने पर कहा कि वोडाफोन रेडएक्स प्लान हमारे मूल्यवान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए असीमित डेटा, कॉल, प्रीमियम सामग्री, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक सहित कई फायदे मुहैया कराता है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ और उच्च गति की 4जी डेटा सेवाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
