Silver Buying on Diwali: पुराने समय से ही दिवाली के अवसर पर भारत में सोना-चांदी खरीदने को बेहद ही शुभ माना जाता है। सोने की कीमत महंगी होने से कई लोग दिवाली के शुम मौके पर चांदी को खरीदना पसंद करते हैं। लोग चांदी के सिक्के या ज्वेलरी खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप इस साल की दिवाली पर चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकों यह जरूर जान लेना चाहिए की ज्वेलर्स चांदी के आभुषण की कीमतों का कैल्कुलेशन कैसे करते हैं।

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
चांदी के सिक्के या आभुषण खरीदने से पहले आपको दुकानदार से कुछ बाते जरूर पूछ लेनी चाहिए। इनमें सबसे समान्य बात जा पूछनी चाहिए, वह है, चांदी का रेट क्या है, क्या आप जो चांदी हमें देंगे उसपर हॉलमार्कग है, चांदी की क्या शुद्धता है। आपकों पक्की रसीद के विषय में भी पूछ लेना चाहिए। ज्वेलर चांदी की जो किमत आपसे वसूलते हैं, उसमें मेकिंग चार्ज, जीएसटी, हॉलमार्क चार्ज आदि शामिल होते हैं। जानकार बताते हैं कि चांदी के आभुषणों की कीमत तय करने के लिए दुकानदार चांदी की प्रति ग्राम कीमत, आभुषण का वजन, और चांदी की शुद्धता का ध्यान रखता है। दाम कैलकुलेट करने का फार्मूला है- प्रति ग्राम चादी का रेटXचांदी का वजनXचांदी की शुद्धता। आप भी इस तरह से चांदी के आभुषण का रेट कैसकुलेट कर सकते हैं।
यह दाम तय करने का गणित

मान लीजिए आपने चांदी की पायल को खरीदने का मन बनाया है। अगर पायल का वजन 42 ग्राम है और अगर चांदी का रेट 64 रुपए प्रति ग्राम यानी की 64 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है और चांदी की शुद्धता 92.5 प्रतिशत है तो पायल की कीमत इस प्रकार से कैलकुलेट होगी। 42*64*0.925=2486.4। इस कीमत के बाद दुकानदार आपसे मेंकिंग चार्ज और जीएसटी भी वसूलते हैं। अगर चांदी पर हॉलमार्क हुआ तो इसका भी चार्ज लगता है।
लगता है मेकिंग चार्ज
कुछ दुकानदार या बड़े ज्वेलर्स सिल्वर ज्वेलरी की खरीदारी पर मेंकिंग चार्ज नहीं लेते हैं। लेकिन अधिकतर ज्वेलर्स इसे अलग से जोड़ते हैं। इसलिए आपकों दुकानदार से इसके विषय में पहले से ही पुछ लेना बेहतर विकल्प है। रसिद लेते समय यह जरूर ध्यान दे की ज्वेलर ने चांदी की शुद्धता की मात्रा क्या तय की है। आपकों पक्की रसीद जरूर लेनी चाहिए। चांदी की शुद्धता को ध्यान में जरूर रखे। 999 फाइननेस की चांदी प्योर मानी जाती है। आपको यह बात जरूर मालूम होना चाहिए की देश के 282 जिलों में सोने की हालमार्किंग जरूरी है लेकिन चांदी की हॉलमार्किंग जरूरी नहीं है। आप हॉलमार्क वाले चांदी के विषय में पहले ही दुकानदार से पुछ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications