नयी दिल्ली। 2020 अप्रत्याशित घटनाओं का साल रहा और कई एथलीटों की तरह भारतीय क्रिकेटरों को भी नॉर्मल सर्विस से दूर रहना पड़ा। इन क्रिकेटरों ने खुद को बिजी रखने और फैन से जुड़े रहने के लिए कई दूसरे रास्ते अपनाए। मगर पिछले साल की तरह ही कई मौजूदा और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने टेक्नोलॉजी और बिजनेस में अपने दिलचस्पी बढ़ाई और शुरुआती स्टेज वाले स्टार्टअप के साथ-साथ वेंचर कैपिटल के सपोर्ट वाले ग्रोथ-स्टेज वेंचर्स में निवेश किया। युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली सहिक कई अन्य क्रिकेटरों ने 2020 में उद्यमियों और बढ़िया कारोबारों में निवेश किया। क्रिकेटरों की तरफ से हेल्थटेक से लेकर दुकानटेक तक जैसे विभिन्न सेक्टरों के स्टार्टअप में निवेश किया गया। डिजिट इंश्योरेंस, खाताबुक, सर्व योग जैसे स्टार्टअप ने सेलिब्रिटी क्रिकेटरों से निवेश हासिल किया। इसके अलावा 2020 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉन्सरों और ब्रांड एसोसिएशन के रूप में भी स्टार्टअप का बोलबाला रहा। यानी इस साल स्टार्टअप इकोसिस्टम का क्रिकेट की दुनिया से गहरा संबंध रहा। आइए जानते हैं कि प्रमुख क्रिकटरों के स्टार्टअप निवेश के बारे में।
अजिंक्य रहाणे
भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पुणे स्थित एग्रीटेक स्टार्टअप मेराकिसान में निवेश किया। रहाणे इस स्टार्टअप के ब्रांड एंबेसडर में भी हैं। महिंद्रा-समूह समर्थित ये स्टार्टअप 2016 में स्थापित किया गया था। यह प्रमाणीकरण, तकनीकी सहायता और जैविक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की मदद से जैविक किसानों के साथ मिलकर काम करता है।
गौतम गंभीर
क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने भी निवेश की शुरुआत की। गंभीर ने हेल्थटेक स्टार्टअप एफवाईआई हेल्थ में निवेश किया, जो ऑफिसों के लिए सॉल्य़ूशन डेवलप कर रहा है। ऑफिस महामारी के बाद फिर से खुल गए हैं। ऑफिसों में कर्मचारियों को शिक्षित करने वाला ये स्टार्टअप मुख्य रूप से उनकी दैनिक स्वास्थ्य जांच करने पर ध्यान देता है।
कपिल देव
1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने भी कई जगह निवेश किया हुआ है। कपिल ने हार्मोनाइजर इंडिया नामक एक डिपार्ट स्टार्टअप में निवेश किया है। हार्मोनाइज़र के अलावा कपिल ने ऑनलाइन सुपरमार्केट पीपलईजी, फिनटेक कंपनी सैमको वेंचर्स, ईवी स्टार्टअप वीएओओ और कानूनी टेक स्टार्टअप विजकाउंसिल जैसे स्टार्टअप्स में निवेशक किया है।
महेन्द्र सिंह धोनी
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कई जगह निवेश किया है। धोनी ने बेंगलुरु स्थित बिजनेस लेज़र ऐप खाताबुक में निवेश किया। इस स्टार्टअप में निवेश करने के अलावा वह इसके ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। पिछले साल धोनी ने गुरुग्राम स्थित ऑटो मार्केटप्लेस कार्स 24 में भी पैसा लगाया था, जो इस साल यूनिकॉर्न (एक ऐसी स्टार्टअप कंपनी जिसकी वैल्यू 100 करोड़ डॉलर हो जाए) बन गया।
रुद्र प्रताप सिंह
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी स्टार्टअप में निवेश किया, जिसे स्पोर्ट्सयूनो के नाम से जाना जाता है। वे इसके बोर्ड सदस्यों में से भी हैं। स्पोर्ट्सयूनो खेल कंपनियों को तकनीकी सहायता प्रदान करता है और यह मुख्य रूप से पांच खेलों, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल पर केंद्रित है।
शिखर धवन
भारत के सलामी बल्लेबाज ने योग-केंद्रित स्वास्थ्य और वेल्नेस स्टार्टअप सर्व के समर्थन से बड़ी-बड़ी हस्तियों की सूची में शामिल हो गए। योग स्टूडियो चेन की स्थापना 2016 में सर्वेश शशि द्वारा की गई थी। इस स्टार्टअप में उद्यमियों David Giampaolo, Mark Mastrov हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और अमेरिकी बेसबॉल स्टार एलेक्स रोड्रिगेज, बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, ऐश्वर्या आर धनुष, शाहिद कपूर और मीरा कपूर जैसी हस्तियों से भी निवेश किया है।
सौरव गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक एडटेक स्टार्टअप क्लासप्लस में निवेश किया। उन्हें इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नियुक्त किया गया है। मुकुल रुस्तगी और भास्वत अग्रवाल द्वारा 2018 में स्थापित दिल्ली एनसीआर-आधारित स्टार्टअप कोचिंग संस्थानों, ट्यूशन सेंटरों और निजी ट्यूटर्स को अपनी क्लासेज ऑनलाइन चलाने के लिए मोबाइल-फर्स्ट सॉफ्टवेयर प्रदान करता है। इससे पहले गांगुली ने मुंबई स्थित, क्यूरेटेड वीडियो प्लेटफॉर्म फ्लिकस्ट्री में निवेश किया था।
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने मैदान पर टीम का नेतृत्व करने की तरह, स्टार्टअप में निवेश करने के लिए बहुत जुनून दिखाया है। इस साल कोहली ने डिजिट इंश्योरेंस नामक बेंगलुरु स्थित बीमा टेक स्टार्टअप में 2 करोड़ रु का निवेश किया। डिजिट इंश्योरेंस की स्थापना 2016 में कामेश गोयल और प्रेम वत्स की फेयरफैक्स होल्डिंग्स द्वारा की गई थी। कोहली ने सचिन तेंदुलकर समर्थित फैशन स्टार्टअप यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबॉय प्राइवेट में 19.3 करोड़ रु का भी निवेश किया।
युवराज सिंह
मैच विनिंग पारी खेलने के लिए जाने जाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह भी निवेशक हैं। इस साल युवराज ने एक पोषण आधारित स्वास्थ्य देखभाल स्टार्टअप वेलवर्स्ड में निवेश किया। इससे पहले क्रिकेटर ने 2015 में YouWeCan Ventures लॉन्च किया था और कई अन्य स्टार्टअप जैसे Healthians, EazyDiner, Cartisan, Buddy, JetSetGo और सैलून चेन Naturals में भी निवेश किया हुआ है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications