नयी दिल्ली। फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है और सभी कंपनियां अपने नए-नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कोरोना संकट के बीच इंडस्ट्रीज के लिए त्योहारी सीजन किसी वरदान से कम नहीं है। स्मार्टफोन कंपनियां भी धमाल मचाने वाली हैं। अक्टूबर में एक से एक शानदार स्मार्टफोन आने वाले हैं। सैमसंग, वीवो, ऐप्पल और वनप्लानस जैसी कंपनियां नए स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी। अक्टूबर में भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने वाले कुछ दमदार स्मार्टफोन्स पर एक नज़र डालते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एफ41 - 8 अक्टूबर
सैमसंग भारत में 8 अक्टूबर को गैलेक्सी एफ 41 नाम से अपना पहला एफ-सीरीज का फोन पेश करेगी। ये हैंडसेट कैमरा सेंट्रिक होने की उम्मीद है और इसमें गैलेक्सी एम 31 वाले ही बहुत सारे फीचर्स होंगे, जिसमें वॉटरड्रॉप एमोलेड डिस्प्ले और 6,000 एमएएच की बैटरी शामिल है। फोन में 64 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा होने की भी पुष्टि हो गई है। कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ41 की कीमत लगभग 15,000 रुपये हो सकती है।
वनप्लस 8टी - 14 अक्टूबर
वनप्लस 8 टी भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 865 एसओसी, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट स्क्रीन, 4,500 एमएएच की बैटरी और नए 65 वाट वार्प चार्जिंग सॉल्यूशन जैसे दमदार फीचर्स होंगे। केवल 39 मिनट में इस डिवाइस को 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा वनप्लस 8 टी में 48 मेगापिक्सेल क्वाड रियर कैमरा, पंच-होल डिस्प्ले और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है। अमेज़न लिस्टिंग के अनुसार, हैंडसेट की कीमत 51,700 रुपये से शुरू हो सकती है।
पिक्सेल 4ए - 17 अक्टूबर
गूगल का मिड-रेंज पिक्सेल 4ए स्मार्टफोन 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। फोन में एक 60 हर्ट्ज 5.8 इंच एफएचडी + ओलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 730 जी चिपसेट, 12 मेगापिक्सेल कैमरा, 3,140 एमएएच की बैटरी और 18 वाट फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन होगा। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक पॉली कार्बोनेट यूनीबॉडी शामिल है जिसमें एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होगा। हैंडसेट लगभग 26,000 रुपये के मूल्य पर आने की संभावना है।
वीवो वी20 सीरीज - 12 अक्टूबर
वीवो वी20 सीरीज भारत में 12 अक्टूबर को आ सकता है। ये हैंडसेट बेज़ल-लेस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 600/700 एसओसी, ट्रिपल कैमरा सेटअप, 4,000 एमएएच की बैटरी और 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। वीवो वी20 की कीमत 20,000 रु से 30,000 रु के बीच हो सकती है। अगर भारत में इस फोन को लॉन्च किया गया तो इसमें 5जी कनेक्टिविटी, 44 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा होगा।
आईफोन 12 सीरीज
संभावना है कि आईफोन 12 सीरीज 13 अक्टूबर को आ सकता है। ऐप्पल अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में चार स्मार्टफ़ोन पेश कर सकती है, जिसमें ओलेड पैनल, हाई रिफ्रेश रेट, ए14 बायोनिक चिपसेट और 5जी कनेक्टिविटी हो सकती है। डिजाइन की बात करें तो आईफोन 12 सीरीज आईफोन 4 की तरह क्वाड डिजाइन के साथ आ सकता है जिसमें पीछे की तरफ एक स्क्विर कैमरा मॉड्यूल है। इस बात की संभावना है कि इस फोन के साथ ईयरफ़ोन और चार्जर नहीं आएगा।
मोटोरोला रेजर 5जी
मोटोरोला रेजर 5जी, जिसे पिछले महीने वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था, को अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए अभी कोई फिक्स तारीख नहीं है। मोटोरोला का नया फोल्डेबल फोन 5जी कनेक्टिविटी, स्नैपड्रैगन 765जी एसओसी, 6.2-इंच फोल्डेबल प्लास्टिक ओलेड स्क्रीन और 2.7-इंच ओलेड कवर डिस्प्ले के साथ आएगा। मोटोरोला रेजर 5जी में दो कैमरे होंगे। इस फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी होगी। ये फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई
सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई भी अक्टूबर में आ सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 / एक्सिनॉस 990 एसओसी, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट स्क्रीन, 12 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा, 15 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4,500 एमएएच की बैटरी और 32 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा होगा। वैश्विक स्तर पर यह फोन लगभग 51,000 रुपये में बिक रहा है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications