Divident: तगड़ा डिविडेंड देने वाले शेयर हमेशा ही सुर्खियो में रहते हैं। स्टॉक पर डिविडेंड लॉन्ग टर्म के लिए इनवेस्ट कनरे वाले निवेशकों को अतिरिक्त आमदनी कराते हैं। कंपनीया निवेशकों को डिवेडेंड देने की घोषणा करती रहती हैं। हाल में सरकारी कंपनी ने निवेशकों को डिविडेड देने की घोषणा की है। आरईसी लिमिटेड (REC Limited) ने फाइनेंशियल इयर 2022-23 के लिए अपने निवेशकों को हर शेयर पर 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का निर्णय लिया है। अबतक कंपनी के शेयर फायदेमंद रहे हैं। कंपनी का डिविडेंड यील्ड 5 फीसदी से ज्यादा है। सालाना आधार पर REC Limited की डिविडेंड यील्ड को देखें तो वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने प्रत्येक शेयर पर कुल 13.30 रुपये का डिविडेंड दिया है। यह डिविडेंड बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की औसत ब्याज दर से 6 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

चलिए आज हम आपको 3 ऐसी कंपनियों के शेयरों के बारे में बताते हैं। जिनकी सालाना डिविडेंड यील्ड बैंकों के एफडी के ब्याज दर से बेहतर है।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया
सरकारी मेटल कंपनी सेल (SAIL) ने अपने निवेशकों को डिविडेंड के माध्यम से जबरजस्त कमाई कराई है। सेल ने वित्त वर्ष 2022 में हर शेयर पर 8.75 रुपये का डिविडेंड दिया है। कंपनी ने अपने निवेशको को वित्त वर्ष 2022 में तीन बार डिविडेंड दिया है। सेल ने नवंबर 2021 में 4 रुपये, मार्च 2022 में 2.50 रुपये और 2.35 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। सेल का मौजूदा डिविडेंट एफडी से कहीं ज्यदा है।
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयर अभी निवेशकों को नुकसान करा रहे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 142.30 रुपये से 22 प्रतिशत निचे ट्रेड कर रहे हैं। पीएफसी ने अपने निवेशकों को वित्त वर्ष 2021-22 में हर शेयर पर 12.25 रुपये कुल डिविडेंड दिया है। कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंट के माध्यम से चार मौकों पर कमाई कराई है। इस सरकरी कंपनी ने अगस्त 2021, नवंबर 2021 और फरवरी 2022 में डिविडेंड दिया था। नवंबर में 2.50 रुपये, फरवरी में 2.50 रुपये और 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया है। कंपनी ने FY22 में भी 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया है।

कोल इंडिया लिमिटेड
कोल इंडिया एक सरकारी कंपनी है। इसने FY22 में अपने निवेशकों को शानदार डिविडेंड दिया है। कंपनी ने हर शेयर पर निवेशकों को 17 रुपये का टोटल डिविडेंड दिया है। कोल इंडिया ने दिसंबर 2021 और फरवरी 2022 में निवेशकों को 9 रुपये और 5 रुपये का क्रमश अंतरिम डिविडेंड दिया था। 2 महीने पहले अगस्त 2022 में कंपनी ने हर शेयर पर 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। कोल इंडिया लिमिटेड स्टॉक की कीमत फिलहाल 240 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का सालाना डिविडेटं 7 प्रतिशत से ज्यादा है। यह कई बैंकों के एफडी रेट से अधिक है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications