Credit card का इस्तेमाल करने वाले लोगों को यह पता होना चाहिए की क्रडिट कार्ड का बैलैंस कैरी फार्वर्ड करना काफी महंगा होता है। इसका मतलब है कि अगर उपयोगकर्ता क्रेडिट कार्ड के बिल का मिनिमम अमउंट चुकाता है तो शेष राशी पर ब्याज ज्यादा लगता है। इसलिए हमेशा यह कोशिश रहनी चाहिए की बिल समय से पहले भर दिया जाए, जिससे इसपर किसी भी प्रकार का इंटरेस्ट नहीं लगेगा।
कई बार अधूरा रह जाता है बिल
लेकिन, हम सबके साथ कई बार कीसी कारण से ऐसा हो जाता है कि समय पर पूरा पेमेंट कर पाना मुश्किल हो जाता है। तो हम मिनिमम अमाउंट को चुकाकर कैरी फॉरवर्ड कर देते हैं।
3.8 प्रतिशत का लगता है ब्याज
बैलेंस कैरी फॉरवर्ड होने की स्थिति में ढ़ेर सारे क्रेडिट कार्ड हर महीने 3.8 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट वसूलते हैं। सालाना तौर पर देखें तो यह ब्याज दर 45 प्रतिशत से ज्यादा हो जाती है। पैसाबाजार ने ऐसे क्रेडिट कार्डों को लिस्ट किया है जिनपर ब्याज दर कम लगता है। अगर आपने बैलेंस कैरी फॉरवर्ड कर दिया तो आपको ज्यादा ब्याज भरने का डर नहीं रहेगा।
Axis Bank बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड
इस क्रडिट कार्ड से बैलेंस कैरी फारवर्ड होने पर केवल 1.5 प्रतिशत का ब्याज लगता है। एक्सिस बैंक इस क्रेडिट कार्ड से हर 200 रुपए के खर्च पर 15 एज रिवॉर्ड प्वाइंट्स देता है। इस क्रडिट कार्ड की खासियत यह है कि एटीएम से कैश निकालने पर किसी तरह का फाइनेंस चार्ज नहीं लगता है। एक्सिस बैंक का यह कार्ड 50000 हजार के एनुअल फीस के साथ कई ग्राहकों को कई फिचर उपलब्ध कराता है।
IndusInd Bank इनडल्ज क्रेडिट कार्ड
इंडसइंड के इस क्रेडिट कार्ड रप हर महीने 1.79 फीसदी इंटरेस्ट रेट लगता है। सालाना आधार पर यह 21 प्रतिशत के आसपास होगा। यह इंटरेस्ट रेट दूसरे क्रेडिट कार्ड की अपेक्षा में काफी कम है। कार्ड के साथ बैंक 2.5 करोड़ रुपये का ट्रैवेल इंश्योरेंस देता है। कार्ड की वन टाइम ज्वाइनिंग फीस 2 लाख रुपए है।
HDFC इनिनिया क्रेडिट कार्ड मेटर एडिसन
एचडीएफसी के इस कार्ड पर कैरी फारवर्ड पर हर महीने 1.99 फीसदी इंटरेस्ट लगता है। सालाना आधार पर यह 23 फीसदी के आसपास है। कार्ड की एनुअल ज्वानिंग फीस 12500 रुपए है। कार्ड के साथ अन्य ऑफर भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
