नयी दिल्ली। ऑफिस आने-जाने या लंबे टूर के लिए भी मोटरसाइकिल एक दम सही ऑप्शन रहता है। यह और भी बेहतर है अगर मोटरसाइकिल मेड इन इंडिया हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगभग हर भारतीय मोटरसाइकिल कंपनी अपनी कुछ मोटरसाइकिलों का विदेशों में भी निर्यात करती है? जी हां बहुत सारे भारतीय मोटरसाइकिल मॉडल न केवल विदेशों में निर्यात किए जाते हैं, बल्कि उन्हें बाहर काफी पसंद किया जाता है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 सस्ती और दमदार भारतीय मोटरसाइकिलों की जानकारी देंगे, जिनकी विदेशों में भी खूब धूम है।
टीवीएस स्टार सिटी
इस लिस्ट में पहला नंबर है टीवीएस स्टार सिटी का। इस बाइक की जानकारी से पहले बता दें कि टीवीएस भारत में मोटरसाइकिलों की दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक है। इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार सिटी है। श्रीलंका वह प्रमुख देश है जहाँ टीवीएस स्टार सिटी उपलब्ध है। इसके अलावा टीवीएस अपनी मोटरसाइकिलों को कोलंबिया में भी निर्यात करती है। टीवीएस स्टार सिटी की शुरुआती कीमत 46,428 रु से लेकर 67,495 रु तक है।
हीरो स्प्लेंडर
हीरो स्प्लेंडर घरेलू बाजार में कम्यूटर मोटरसाइकिलों में सबसे प्रमुख है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इस बाइक का निर्यात भी किया जाता है। जिन देशों में इस बाइक को खूब पसंद किया जाता है उनमें नाइजीरिया, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। हीरो स्प्लेंडर में 100 सीसी इंजन का दिया गया है और यही इंजन विदेशों में निर्यात की जाने वाली यूनिट्स में भी होता है। इस बाइक की कीमत 49,598 रु से 69,450 रु तक है।
हीरो एचएफ डीलक्स
भारतीय बाइक निर्माता 'हीरो' दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता है। हीरो तैयार की जाने वाली बाइकों की संख्या के आधार पर हीरो दुनिया की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है। ये संभव नहीं हो पाता अगर ये बाइकों का निर्यात न करती। इसकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स का खूब निर्यात किया जाता है। हीरो स्प्लेंडर की तरह, नाइजीरिया, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में भी एचएफ डीलक्स काफी पसंद की जाती है। इस बाइक की कीमत 51,191 रु से 60,004 रु तक है।
बजाज डोमिनार
कुछ मोटरसाइकिलों को ऑल-राउंडर माना जाता है। बजाज डोमिनार उनमें से एक है। यह बाइक हाईवे पर 100 किमी की गति से आसानी से चल सकती है। आप इससे शहर में भी आसानी से घूम सकते हैं। बजाज अपनी डोमिनार को कई अन्य देशों में भी बेचती है। हालांकि ये बाइक महंगी है। इस बाइक का दाम 1.92 लाख रु से 1.98 लाख रु तक है। ये बाइक 27 किमी तक का माइलेज दे सकती है।
टीवीएस अपाचे
टीवीएस अपाचे भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल है। इसे विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में टीवीस ने अपाचे 200 4वी को कई फीचर्स के साथ अपडेट किया, जिनमें राइडिंग मोड्स, एडजस्टेबल सस्पेंशन और काफी कुछ शामिल हैं। टीवीएस अपाचे की एशियाई, लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी बाजारों में काफी मजबूत स्थिति है। इस बात की कीमत 77,781 रु से 2.48 लाख रु तक है। ये बाइक 50 किमी तक की माइलेज देने में सक्षम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications