नई दिल्ली, जनवरी 30। हर महीने की पहली तारीख से आम तौर पर बैंकों या अन्य वित्तीय चीजों के कुछ न कुछ नियम जरूर बदलते हैं। इस बार एक फरवरी 2022 से भी देश में कई तरह के नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। उसी दिन देश का बजट भी पेश किया जाएगा। यानी आगामी बजट वाले दिन से कुछ ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनसे आपका खर्च और इनकम जरूर प्रभावित होगा। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
बैंक ऑफ बड़ौदा के नियम में बदलाव
एक फरवरी से जो नियम बदलने जा रहे हैं उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा का चेक से जुड़ा एक नियम भी शामिल है। ये एक नया और बहुत जरूरी नियम है, जिसकी जानकारी सभी बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को होनी चाहिए। बैंक ऑफ बड़ौदा के नये नियम के तहत इसके ग्राहकों को चेक से पेमेंट करने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को अपनाना होगा। इसमें होता यह है कि आपको चेक की जानकारी बैंक के पास भेजनी होती है, तभी चेक क्लीयर होता है। मगर फिलहाल यह नियम 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक के लिए होगा।
पीएनबी
देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 1 फरवरी से एक बड़ा नियम बदलने जा रहा है। पीएनबी ने कहा है यदि आपके डेबिट अकाउंट में पैसे न हों और इस वजह से आपकी कोई किस्त या निवेश (जैसे कि एसआईपी) फेल हुआ तो उसके लिए आपसे 250 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। अभी तक यह चार्ज 100 रुपये था। इसी तरह डिमांड ड्राफ्ट कैंसल हुआ, तो 150 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। इसके लिए भी 100 रुपये का चार्ज था।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भी एक नये चार्ज की घोषणा की है, जो 1 फरवरी से लागू होगा। ये चार्ज मनी ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार बैंक 1 फरवरी 2022 से आईएमपीएस लेनदेन पर चार्ज लेगा। इसके लिए एक नया स्लैब जोड़ा गया है, जो 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक के लिए है। इस पर चार्ज लगेगा 20 रु। साथ ही आपसे जीएसटी भी लिया जाएगा।
गैस सिलेंडर की कीमत
आपको भी मालूम होगा कि हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा का जाती है। इसके बाद नये रेट जारी होते हैं। हर महीने की 1 तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के नये रेट जारी किए जाते हैं। समीक्षा के बाद संभावना रहती है कि सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे। ऐसा भी होता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए।
बजट में बड़े बदलाव
पहली फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इसमें कई ऐसे ऐलान किए जा सकते हैं, जो आपको प्रभावित करेंगे। इनमें कुछ फायदेमंद ऐलान भी हो सकते हैं। जैसे कि टैक्स पर अधिक छूट या सेक्शन 80 सी के तहत मिलने वाली 1.5 लाख रु की टैक्स छूट में बढ़ोतरी। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाया जा सकता है। इसी तरह और भी कई बेनेफिट वाले ऐलान संभव हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications