नयी दिल्ली। कई सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को राहत देते हुए तीन महीनों की लोन ईएमआई टालने का ऐलान किया है। कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के बीच इससे ग्राहकों को ईएमआई चुकाने के लिए तीन महीनों की मोहलत मिलेगी। हाल ही में आरबीआई ने बैंकों और अन्य लोन देने वाली कंपनियों से कहा था कि वे कोरोनावायरस के कारण आ रही आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए ग्राहकों को तीन महीनों की मोहलत देने को कहा था। आरबीआई ने घोषणा की थी कि खुदरा, फसल और कार्यशील पूंजी भुगतान सहित सभी टर्म लोन तीन महीने के लिए टाल दिए जाएंगे। यहां हम आपको उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने लोगों को राहत दी है।
पीएनबी ने दी राहत
पीएनबी ने 1 मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक के लोन पर सभी किस्तों का भुगतान टाल दिया है। पीएनबी ने ट्वीट करके अपने ग्राहकों को राहत देने की घोषणा की है। बैंक ने सभी टर्म लोन की किस्त और कैश क्रेडिट पर ब्याज की वसूली को तीन महीने के लिए टाल दिया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी सभी टर्म लोन पर तीन महीनों तक ईएमआई का भुगतान कर में राहत दी है। इन लोन में कॉर्पोरेट, एमएसएमई, कृषि, रिटेल, हाउसिंग, ऑटो लोन शामिल हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
कोरोना संकट के बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1 मार्च से 30 मई तक आने वाली सभी लोन किस्तों और ब्याज वसूली से मोहलत दे दी है।
आईडीबीआई बैंक
अन्य सरकारी बैंकों की तरह आईडीबीआई बैंक ने भी अपने ग्राहकों को तीन महीनों तक ईएमआई में मोहलत का विकल्प दिया है। बैंक ने ये भी कहा कि जिन ग्राहकों का कैश फ्लो प्रभावित न हुआ हो वे ईएमआई अदा भी करते रह सकते हैं।
केनरा बैंक
केनरा बैंक ने भी आरबीआई का निर्देश मानते हुए तीन महीनों की ईएमआई पर राहत दी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को इसके लिए मैसेज करके जानकारी भी दे दी है।
सिंडिकेट बैंक
अगर आप सिंडिकेट बैंक ग्राहक हैं और आपने बैंक से हाउसिंग, गाड़ी या एमएसएमई या कोई टर्म लोन लिया है तो आपके पास भी 1 मार्च से 30 मई तक के बीच आने वाली ईएमआई पर राहत मिल गयी है।
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक ने ईएमआई पेमेंट में राहत देने के साथ ही रेपो रेट आधारित ब्याज दर 8 फीसदी से घटा कर 7.25 फीसदी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी।
इन बैंकों ने भी दी राहत
इंडियन बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ने भी लोन की ईएमआई चुकाने में तीन महीनों की मोहलत दी है। यूको बैंक के ग्राहक अपनी अगली ईएमआई जून में चुका सकते हैं।
आरबीआई ने दी कई राहत
- रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती कर इसे 5.1 फीसदी से घटा कर 4.4 फीसदी कर दिया
- रिवर्स रेपो रेट में 90 आधार अंकों की कटौती कर 4 फीसदी कर दी
- आरबीआई ने सभी तरह के लोन पर सभी बैंकों से तीन महीने तक ईएमआई और ब्याज लेने पर रोक लगाई है। मगर ये आपके बैंक पर निर्भर करता है कि वो आपको राहत देता है या नहीं।
- कैश रिजर्व रेशियो या सीआरआर में भी 100 आधार अंकों या पूरे 1 फीसदी की कटौती
- उपायों के जरिय फाइनेंशियल सिस्ट्म में 3.74 लाख करोड़ रुपये की लिक्विडिटी
- आरबीआई ने ये भी बताया कि सभी कमर्शियल और प्राइवेट बैंक सुरक्षित हैं
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
