नई दिल्ली, अक्टूबर 04। भारत में त्योहारों के सयम को लोग नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ अवसर मानते हैं। फेस्टीव सीजन के सयम बैंक भी ग्राहकों को कार लोन के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश करते हैं। आमतौर पर कार लोन चुकाने की अवधि 3 साल से 5 साल तक होती है लेकिन कुछ बैंक सात साल के लिए भी लोन देते हैं। यह हम सब जानते हैं कि लंबी अवधि के लोन में किस्त की राशि कम होती है, लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इससे ब्याज बढ़ जाता है। कार जैसे जैसे पुरानी होती है उसकी कीमत भी कम होती जाती है इसलिए समझदारी यह है कि कम समय के लिए ही लोन लिया जाए।
कम अवधि के लोन में ज्यादा होती है ईएमआई
अगर आप कम अवधि के लिए लोन लेते हैं तो ईएमआई की राशि ज्यादा होगी। कार लोन लेने के लिए कुछ शर्ते भी होती है। कई बैंक कार के एक्स-शो रूम कीमत के बराबर लोन देते हैं कुछ की क्राइटेरिया कीमत का 90 या 80 फिसदी लोन देने की होती है। कार लोन लेने के लिए प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्जेज भी देने होते हैं। कुछ बैंक फेस्टीव सीजन में प्रोसेसिंग फीस पर छूट दे रही हैं।
प्रोसेसिंग फीस में मिल रही है छूट
MyMoneyMantra.com के अनुसार एसबीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, और बैंक ऑफ इंडिया कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रही हैं। इन बैंको के अलावा केनरा बैंक भी फेस्टिव सीजन को देखते हुए 31 दिसंबर तक प्रोसेसिंग फिस में छूट दे रहा है। बैंक लोन अमाउंट के आधा फीसदी से लेकर 1 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस के तौर पर वसूलते हैं। पांच साल के अवधि के लिए फिलहाल सबसे सस्ता कार लोन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दे रहा है।
विभिन्न बैंकों के कार लोन
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया- ब्याज दर- 7.40 से 8.55 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस - 31 अगस्त, 2022 तक निल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- ब्याज दर- 7.85 से 8.65 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस - निल
बैंक ऑफ बड़ौदा- ब्याचज दर- 7.95 से 11.20 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस - 1500 रुपए और जीएसटी
करूर वैश्य बैंक- ब्याज दर 8 से 8.30 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस- 10 लाख तक क लोन के लिए 3000 रुपए, 10 लाख से अधिक के लिए 7500 रुपए
आईसीआईसीआई बैंक- ब्याज दर- 8.1 से 8.8 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस 5500 से 8500 रुपए के बीच
पंजाब नेशनल बैंक- ब्याज दर 8.15 से 9.15 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस- 30 सितंबर तक के लिए निल
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- ब्याज दर 8.20-9.65 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस- 1000 रुए
एक्सिस बैंक- ब्याज दर- 8.20 से 11.40 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस 3500 से 5500 रुपए
बैंक ऑफ इंडिया - ब्याज दर 8.25 से 9.95 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस- निल
एचडीएफसी बैंक- ब्याज दर 8.35 प्रतिशत, प्रोसेसिंग फीस- लोन अमाउंट का 0.5 प्रतिशत
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
