नई दिल्ली, सितंबर 29। हाल ही में आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 रिलीज की गयी। इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस लिस्ट में 40 साल से कम आयु वाले सेल्फ मेड अमीरों की लिस्ट भी सामने आई है। यहां हम आपको 40 साल से कम आयु वाले टॉप 10 अमीर भारतीयों के बारे में बताएंगे। इस लिस्ट में ज़ेरोधा के कोफ़ाउंडर निखिल कामथ पहले नंबर पर हैं। जानते हैं बाकी लिस्ट।
कौन हैं दूसरे नंबर पर
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2022 में टॉप करने वाले रहे निखिल कामथ। उनकी दौलत 17,500 करोड़ रुपये और उनकी आयु 36 साल है। वहीं ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। अग्रवाल की दौलत 11,700 करोड़ रुपये करोड़ रु और आयु 37 साल है। इसी तरह Media.net के दिव्यांक तुरखिया तीसरे स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति इस लिस्ट के अनुसार 11,200 करोड़ रुपये और 40 साल है।
ये हैं बाकी अमीर
ब्राउजरस्टैक के 37 वर्षीय नकुल अग्रवाल चौथे नंबर पर हैं। उनकी दौलत 9900 करोड़ रु हैं। इसी कंपनी के इतनी ही दौलत के साथ 38 वर्षीय रितेश अरोड़ा भी लिस्ट के अनुसार चौथे नंबर पर ही हैं। फ्लिपकार्ट के 39 वर्षीय बिन्नी बंसल छठे नंबर पर हैं। उनकी दौलत 8100 करोड़ रु है। बाकी लिस्ट में 7वें नंबर पर रितेश अग्रवाल हैं, जो ओयो के सीईओ हैं। इनकी दौलत 6300 करोड़ रु है।
ये हैं लास्ट 3 अमीर
लिस्ट में 8वें नंबर पर हर्शिल माथुर हैं, जो रेजरपे के सीईओ हैं। इनकी दौलत 5500 करोड़ रु है। लिस्ट में 8वें नंबर पर ही संयुक्त रूप से शशांक कुमार हैं, जो रेजरपे के एमडी हैं। इनकी दौलत 5500 करोड़ रु है। 10वें नंबर पर हैं नेहा नारखेडे एंड फैमिली। नेहा नारखेडे की आयु 37 वर्ष हैं। वे कॉन्फ्लुएंट की फाउंडर हैं। उनके पास 4700 करोड़ रु है।
जानिए लिस्ट की बाकी डिटेल
28 सितंबर को जारी की गई लिस्ट में 40 वर्ष से कम आयु के वे सेल्फ-मेड भारतीय उद्यमी शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में 15 नए लोग को शामिल हुए हैं, जिनमें से सभी स्टार्टअप के संस्थापक हैं। फिजिक्स वाल्लाह के सह-संस्थापक, अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी ने भी इस लिस्ट में पहली बार जगह बनाई। पांडे और माहेश्वरी दोनों ही सूची में संयुक्त रूप से 11वें नंबर पर हैं। इनमें से दोनों की दौलत 4,000-4,000 करोड़ रुपये है। लिस्ट के अनुसार 14 लोगों के साथ अपना आधार बनाने के लिए इन युवा अमीरों के लिए बेंगलुरु सबसे लोकप्रिय स्थान रहा। इसके बाद नई दिल्ली और मुंबई का नंबर है। आठ-आठ लोग से इस लिस्ट में शामिल हैं।
कुल दौलत 1,83,700 करोड़ रु
40 और इससे कम आयु के अमीरों की कुल दौलत पिछले साल की तुलना में 11% बढ़ी। अब ये वर्तमान में 1,83,700 करोड़ रुपये हो गयी है। हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के मुताबिक स्टार्ट-अप और उद्यमिता की वर्तमान लहर ने वैश्विक मानक स्थापित किए हैं और घरेलू उद्यमियों को विदेशी प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications