नई दिल्ली, दिसंबर 9। हाल ही में देश की तीनों प्रमुख कंपनियों ने अपने अपने प्लान्स महंगे किए हैं। इनमें रिलायंस जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) शामिल हैं। इन तीनों कंपनियों ने प्लान्स की कीमतों में 26 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। ऐसा 2 तरीकों से किया गया है। कुछ प्लान्स में बेनेफिट कम किए हैं और कुछ नये प्लान्स पेश किए हैं, जिनकी कीमत पुराने किसी प्लान से अधिक है। मगर बेनेफिट उस पुराने प्लान जैसे हैं। बहरहाल जियो के भी दो सस्ते प्लान सामने आए हैं, जिनकी कीमत 200 रु से कम है। इनमें ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। जानते हैं इन प्लान्स की पूरी डिटेल।
119 रु वाला प्लान
जियो का सस्ता प्लान है 119 रु का। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। यानी 14 दिन में आपको कुल 21 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।
जानिए बाकी बेनेफिट्स
अब बात करते हैं जियो के 119 रु वाले प्लान के बाकी फायदों के बारे में। पहली बात कि इसमें कोई एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता। मगर आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इन ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं। अब जानते हैं जियो के एक अन्य डेली 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान की डिटेल।
199 रु वाला प्लान
जियो का थोड़ा महंगा प्लान है 199 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है। यानी 23 दिन में आपको कुल 34.5 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा।
यहां जानिए बाकी फायदे
अब बात करते हैं जियो के 199 रु वाले प्लान के बाकी फायदों के बारे में। पहली बात कि इसमें डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।
666 रु वाला प्लान
जियो का एक और महंगा प्लान है 666 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। यानी 84 दिन में आपको कुल 126 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा।
ये है बड़ा फायदा
666 रु वाले प्लान का बड़ा फायदा है कैशबैक। इस प्लान में जियो की तरफ से 20 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। रिलायंस जियो के इन तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर 20 फीसदी कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए रिलायंस रिटेल स्टोर और दूसरे ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर खरीदारी करनी होगी। बाकी आपको डेली 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications