नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएँ कम जोखिम, आसान उपलब्धता और बेहतर रिटर्न के लिहाज लिहाज से निवेश के लिए काफी पसंद की जाती हैं। गारंटीड रिटर्न के अलावा कुछ बचत योजनाएं ऐसी भी हैं जिन पर जमाकर्ताओं को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है। यानी पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाओं में निवेश पर जोखिम-मुक्त रिटर्न के साथ आप टैक्स बचा सकते हैं। अगर आपका इरादा पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में निवेश करने का है तो 1 जनवरी से पहले ही करें। असल में पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर दी जाने वाली ब्याज दर की हर तिमाही की शुरुआत में समीक्षा होती है। 1 जनवरी से पोस्ट ऑफिस स्कीमों के लिए नयी ब्याज दर लागू हो सकती है। यदि ब्याज दरें कम की गईं तो आपको नुकसान होगा। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की उन 5 योजनाओं के बारे में जिन पर बेहतर रिटर्न के साथ आप टैक्स बचा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट
गारंटीड ब्याज दर हासिल करने के लिए आप किसी भी बैंक शाखा और पोस्ट ऑफिस में कैश डिपॉजिट के माध्यम से बचत खाता खोल सकते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80 टीटीए के तहत किसी वित्त वर्ष में सभी बचत बैंक खातों से प्राप्त 10,000 रु तक के ब्याज को टैक्सेबल इनकम से छूट दी जाती है। पोस्ट ऑफिस बचत खाते में चेक और नॉन-चेक सुविधा वाले अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस राशि अलग-अलग है। नॉन-चेक के मामले में यह 50 रुपये है, जबकि चेक सुविधा खाते के लिए यह 500 रुपये है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट
यह सबसे अधिक टैक्स छूट वाली पोस्ट ऑफिस योजनाओं में से एक है। 1, 2, 3, और 5 सालों की अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि के साथ यह योजना किसी बैंक एफडी की तरह है। इसमें न्यूनतम जमा राशि 1000 रु है, जबकि अधिकतम कोई लिमिट तय नहीं की गई है। हालांकि टैक्स बेनेफिट 1.5 लाख रुपये तक सीमित है। बता दें कि आप पोस्ट ऑफिस की इस योजना के तहत जमा किए गए पैसे पहले 6 महीनों में नहीं निकाल सकते।
सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस)
60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एससीएसएस के लिए योग्य हैं। 55 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या वीआरएस ले चुके हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं। एक व्यक्ति कई खाते खोल सकता है, लेकिन कुल राशि 15 लाख रुपये की सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह योजना 5 वर्ष की मैच्योरिटी अवधि के साथ आती है। इस टैक्स सेविंग स्कीम को मैच्योरिटी के बाद 3 साल की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।
पीपीएफ
कोई अपने नाम से ही पीपीएफ खाता खोल सकता है। इसमें संयुक्त खाते का विकल्प नहीं है। इसमें नॉमिनी सुविधा मौजूदा है। आप अपना खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत इस योजना के तहत की गई जमाओं पर टैक्स से छूट मिलती है। प्राप्त ब्याज भी पूरी तरह से कर टैक्स फ्री होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना पर भी 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है। यह अकाउंट एक कानूनी अभिभावक द्वारा किसी लड़की के लिए खोला जा सकता है। योजना के तहत एक लड़की के लिए एक और परिवार परिवार में केवल दो खातों की अनुमति है। इस पोस्ट ऑफिस टैक्स सेविंग स्कीम के तहत आप जो पैसा जमा करते हैं उस पर सेक्शन 80सी के अनुसार टैक्स बेनेफिट मिलता है। पोस्ट ऑफिस टैक्स बचत योजनाएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के निवेशकों के लिए बढ़िया हैं, जो जोखिम वाले निवेश ऑप्शन से बचना चाहते हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications