नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम काफी बढ़े हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इन दोनों ईंधनों के बढ़ते दामों के मद्देनजर ग्राहकों की रुचि सीएनजी कारों की तरफ बढ़ी है। इसके 2 कारण हैं। पहला कि इन कारों की कीमत कम होती है और दूसरा आपके सफर की लागत हमेशा पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले काफी कम रहती है। यानी सीएनजी कार आपकी दो तरह से बचत कराएगी। जहां तक सफर ली लागत का सवाल है तो सीएनजी कार पर 1 किमी का खर्च 1.5-2 रु तक आता है, जो पेट्रोल की तुलना में कम है। यदि आप इस समय कोई नई सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बेस्ट 5 सीएनजी मॉडलों के बारे में बताएंगे। इन कारों की कीमत 10 लाख रु से कम है, जिससे ये आपके बजट में रहेंगी।
हुंडई सैंट्रो सीएनजी
हुंडई के पास भी सीएनजी कारें हैं। इसकी सैंट्रो की सीएनजी मॉडल बजट कार की तलाश करने वालों के लिए बेस्ट है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल का प्राइस 6.20 लाख रुपये है। इस समय ये कार दो वेरिएंट्स में मौजूद है, जिनमें मैग्ना और स्पोर्ट्ज शामिल हैं। पावर के लिए इस कार में 1086 सीसी का इंजन है। ये दमदार इंजन 5500 आरपीएम पर 59.17 एचपी की अधिकतम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.31 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी
मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो सीएनजी कार इस समय बाजार में 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें LXi, LXi (O), VXi और VXi (O) शामिल हैं। एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये है। इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ एजीएस (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन और पावर के लिए ऑल्टो के10 वाला 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 5,500 आरपीएम पर 67 बीएचपी की अधिकतम ऊर्जा और 3,500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति सुजुकी वैगनआर आपको 2 वेरिएंट्स में मिलेगी। इनमें LXI और LXI(O) शामिल हैं। इस समय मार्केट में इस शानदार कार शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप मॉडल का दाम 5.32 लाख रुपये है। पावर के लिए कार में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला बीएस-6 इंजन मौजूद है, जो 59 पीएस की अधिकतम पावर और 78 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी
हुंडई की ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी भी एक बजट कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.64 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल का दाम 7.18 लाख रुपये है। इस सीएनजी कार के दो वेरिएंट्स हैं। पावर के लिए कार में 1197 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 68 एचपी की अधिकतम पावर और 4000 आरपीएम पर 95.12 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी ऑल्टो कंपनी के सीएनजी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी ने इसके दो मॉडल पेश किए हैं। इनमें LXI वेरिएंट की कीमत 4.32 लाख रुपये और LXI (O) वेरिएंट की कीमत 4.36 लाख रुपये है। यह कार 22.05 से 31.59 किमी तक का माइलेज देती है। इसका इंजन 796 सीसी का है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
