नई दिल्ली। करोड़ों किसानों का फायदा देने वाली मोदी सरकार की स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी पीएम किसान का फायदा करीब 4 करोड़ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। मोदी सरकार ने अब किसानों को इसका कारण बताने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत सरकार किसानों की तरफ दिए मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेज रही है। इसमें वह कारण बता रही है कि आखिर किसान को क्यों पीएम किसान योजना का पैसा नहीं दिया जा पा रहा है। मोदी सरकार पीएम किसान योजना को एक साल पूरा हो चुका है। जब इसे लांच किया गया था, तो बताया गया था कि देश के करीब 14.5 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिल अभी तक इस योजना का लाभ केवल 8.62 करोड़ किसानों को ही मिला है। यानी करीब 4 करोड़ किसान इस योजना के लाभ से वंचित हैं। पीएम किसान योजना के तहत मोदी सरकार पीएम किसान योजना के हर पात्र किसान को साल में 6000 रुपये देती है। यह पैसा साल में 3 किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेज दिया जाता है।
-आइये जानते हैं कि क्यों नहीं मिल रहा है पात्र किसानों को भी पैसा
मोदी सरकार ने बताए ये कारण
मोदी सरकार ने पीएम किसान से जुड़े किसानों को एसएमएस भेजना शुरू किया है। यह एसएमएस उन किसानों को भेजा जा रहा है, जिनको मामूली गलतियों के कारण से पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिल पा रहा है।
देखें क्या लिखा है एसएमएस में
प्रिय आवेदक, आपकी अगस्त से नवंबर 2019 की किस्त को आपके आवेदन एवं आधार में उपलब्ध नाम में विसंगति होने के कारण वितरित नहीं किया जा सका है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की पीएम-किसान टीम की ओर से कुछ किसानों को ऐसा एमएमएस मिला है। यही कारण है कि काफी ज्यादा किसानों को पीएम किसान योजना की तीसरी किस्त का पैसा नहीं मिल पाया है, जबकि उनको पहले की 2 किस्तों का पैसा मिला था।
ऐसा क्यों हुआ है पीएम किसान की तीसरी किस्त में
पीएम किसान की अब किस्त उन्हीं किसानों को मिल रही है, जिन्होंने अपना आधार अपडेट करा दिया है। पीएम किसान स्कीम का पैसा पाने के लिए आधार को अपडेट कराना जरूरी कर दिया गया है। लेकिन अभी भी देश में करोड़ों किसानों के आधार में दी जानकारी और बैंक में दी जानकारी अंतर है। यही कारण है कि आधार देने के बाद भी किसानों का पैसा नहीं मिल पा रहा है। इसमें डॉक्युमेंट में नाम की गड़बड़ी, आधार और बैंक खाते में नाम एक जैसा नहीं होना, जैसी बातें शामिल हैं।
ऐसी गड़बड़ी तुरंत करें ठीक
किसानों के विवरण में अगर ऐसी गड़बड़ियां हैं, तो उनको तुरंत ही ठीक करा लेना चाहिए। किसान जैसे ही यह गड़बिड़यां ठीक करा लेंगे, उनको पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि कृषि मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अगर किसान इस स्कीम के लिए पात्र है तो उसे पूरा 6000 रुपया दिया जाएगा, चाहे वह बाद में ही क्यों न अपने दस्तावेज सही कराए। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 8,62,51,818 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का पैसा मिल चुका है। इसमें चौथी किश्त भी शामिल है। जबकि देश में अनुमान है कि 14.5 करोड़ किसान परिवार हैं।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications