सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। उच्चतम शिखर पर पहुंचने के बाद भी सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तो सोने के साथ ही साथ चांदी में भी उछाल देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। उच्चतम शिखर पर पहुंचने के बाद भी सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तो सोने के साथ ही साथ चांदी में भी उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी भी अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दी है। बीते कल शुक्रवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में तेजी आई, जबकि चांदी में बुधवार के हिसाब से नरमी देखने को मिली। Gold लोन : जानिए कौन ले सकता है लोन और कितनी है ब्याज दर ये भी पढ़ें
सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड उंचाई पर
पिछले पांच कारोबारी दिन में सोना (हाजिर भाव) जहां 1907 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है तो वहीं चांदी ने 7540 रुपये प्रति किलोग्राम की लंबी छलांग लगाई है। सोमवार 20 जुलाई को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 49217 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार 24 जुलाई को समाप्त कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 51124 रुपये पर बंद हुआ। अगर चांदी की बात करें तो इस हफ्ते चांदी हाजिर 7540 रुपये प्रति किलो ग्राम उछल कर 52188 रुपये से 59967 रुपये प्रति किलो पर जां पहुंची। अगर जुलाई महीने की बात करें तो यह महीना सोना-चांदी की चमक खुदरा खरीददार न होने के बावजूद बढ़ी है। केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशकों ने पूरी दुनिया में अलग-अलग एक्सचेंज पर सोने की जबरदस्त खरीददारी कर रहे हैं, जिससे सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गया है। न्यूयार्क में शुक्रवार को सोना 1,897 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस रहा। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।
पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की के रेट
= 20 जुलाई को सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 49,217 जबकि चांदी का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) 52,345
= 21 जुलाई को सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 49,440 जबकि चांदी का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) 54,850
= 22 जुलाई को सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 50,181 जबकि चांदी का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) 59,170
= 23 जुलाई को सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 50,703 जबकि चांदी का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) 60,785
= 24 जुलाई को सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 51,124 जबकि चांदी का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) 59,885
सोना अब तक 2238 रुपये हुआ महंगा
मालूम हो कि पिछले 1 जुलाई से 24 जुलाई तक सोने की हाजिर कीमतों में 2238 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हो चुका है। सर्राफा बाजारों में 1 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 48886 रुपये था, जबकि 24 जुलाई को यह 51124 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी जबरदस्त छलांग लगाते हुई 59967 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि एक जुलाई को यह 49655 रुपये पर थी। इस दौरान इसके रेट में 10230 रुपये का उछाल आया।
दो साल में 70 हजार रुपये पहुंच सकती कीमत
बता दें कि गोल्डमैन सैच की रिपोर्ट के मुताबिक सोने की कीमत दो साल में 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकती है। जबकि इस साल के अंत तक 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का भी असर होगा। बता दें पिछले 6 महीने में सोना 24 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है, जबकि एक साल की बात करें तो यह बढ़ोतरी 25 फीसद से भी अधिक हो जाती है। वहीं अगर गोल्ड बांड की बात करें तो एक साल में गोल्ड बांड 40 फीसद तक कर रिटर्न दे चुके हैं।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications