टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। लेकिन अगर आपको रोजाना ज्यादा डाटा की जरूरत होती है तो एयरटेल, बीएसएनएल जियो और वोडाफोन के ऐसे कई प्लान हैं जिनमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ ज्यादा डाटा की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि ये प्लान लगभग एक महीने भर तक चलने वाले सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान है।

एयरटेल का सस्ता रिचार्ज प्लान
जियो की तरह एयरटेल भी 149 रुपये का रिचार्ज प्लान देता है, लेकिन इन दोनों में काफी अंतर है। एयरटेल के प्लान में कुल 2जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है और इसकी वेलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा एक 219 रुपये का प्लान है, जिसमें रोजाना 1जीबी इंटरनेट डाटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही 28 दिनों तक अनिलिमिटेड कॉलिंग भी है।
जियोफोन के 75 रुपये के प्लान
सबसे पहले बात करेंगे जियोफोन कि इसमें यूजर्स को 28 दिन की वेलिडिटी के साथ शुरुआती प्लान 75 रुपये का है, जिसमें प्रतिदिन 0.1जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनिलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस मिलेंगे। वहीं अगर आप 125 रुपये का प्लान लेते है तो इसमें आपको 28 दिन की वेलिडिटी और अनिलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी। इसमें प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे।
जियो के इन दो प्लान में मिलेगी अच्छी वेलिडिटी
रिलायंस जियो का 24 दिन की वेलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है, जिसमें रोजाना 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल मिलती है। साथ ही डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा 28 दिन की वेलिडिटी का 199 रुपये का प्लान है, जिसमें रोजाना 1.5जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है।
वोडाफोन के 28 दिन की वेलिडिटी वाले रिचार्ज
एयरटेल की तरह ही वोडाफोन-आइडिया के पास भी 149 रुपये का प्लान है, जिसकी वेलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 3जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसमें अनिलिमिटेड कॉलिंग भी है। इसमें रोजाना 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा 199 रुपये का भी प्लान है, जिसमें अनिलिमिडेट कॉलिंग और रोजाना 1जीबी इंटरनेट डाटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसकी वेलिडिटी 24 दिनों की है।
बीएसएनएल के 28 दिन की वेलिडिटी वाले प्लान
बात करें बीएसएनएल की तो 28 दिन की वेलिडिटी के साथ 187 रुपये का रिचार्ज प्लान देती है। इस प्लान में प्रतिदिन 2जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है और अनलिमिडेट कॉलिंग दी जाती है। इसके साथ ही यह एमटीएनएल इलाकों यानी दिल्ली और मुंबई में भी काम करेगा।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications