नई दिल्ली, जून 20। बीते कुछ समय में पेट्रोल और डीजल की कारों में बढ़ोतरी देखी गयी है। इससे ये आम आदमी के बजट से बाहर दिखती हैं। इसीलिए लोग अब पेट्रोल और डीजल कारों के नये नये विकल्प तलाश करते हैं। इन विकल्पों में इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारें शामिल हैं। इलेक्ट्रिक कारें काफी महंगी हैं। इसलिए महंगे पेट्रोल डीजल से बचने के लिए सीएनजी कारें बेस्ट हैं। यहां हम आपको 5 सस्ती सीएनजी कारों की जानकारी देंगे। चेक करें पांच कारों की डिटेल।
मारुति सुजुकी सिलेरियो
मारुति सुजुकी की कारें सस्ती और अच्छी माइलेज वाली हैं। मारुति की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कार है सेलेरियो। ये कार देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार है। इतना ही नहीं होने आपको सबसे ज्यादा माइलेज वाली सीएनजी कारों में भी ये दिखेगी। आपको सीएनजी में मारुति सेलेरियो 35.60 किलोमीटर तक की माइलेज मिल जाएगी। इस समय सीएनजी के दाम 75 रुपए (दिल्ली) प्रति किलोग्राम हैं। यानी सीएनजी किट वाली मारुति सेलेरियो 75 रुपये में 35 किमी तक का सफर करा सकती है। मारुति सेलेरियो की शुरुआती कीमत 6.69 लाख रु है।
मारुति वैगनआर
मारुति सिलेरियो की तरह मारुति वैगनआर भी पेट्रोल के साथ साथ सीएनजी में उपलब्ध है। ये भी माइलेज के मामले में काफी बेहतर कार है। सिलेरियो के साथ ही वैगनआर भी एक हैचबैक कार है। ये कार एक किलोग्राम सीएनजी में 34.05 किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है। इसकी माइलेज मारुति सिलेरियो के करीब ही है। इस कार की शुरुआती कीमत 6.42 लाख रु है।
मारुति ऑल्टो
5.03 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ऑल्टो आज सड़कों पर सबसे सस्ती सीएनजी हैचबैक है। 60-लीटर टैंक के साथ, ऑल्टो सीएनजी के लिए दावा किया गया है कि इसका सीएनजी मॉडल 31.59 किमी प्रति किलो तक का माइलेज दे सकती है। इसमें 796 सीसी, तीन-सिलेंडर इंजन है, जो 50 एचपी और 60 एनएम जनरेट करता है। फीचर्स के मामले में, इसमें डुअल-टोन इंटीरियर और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले फंक्शनैलिटी के साथ 7 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो के चार वेरिएंट्स (वीएक्सआई (ओ), वीएक्सआई, एलएक्सआई (ओ) और एलएक्सआई) में सीएनजी किट पेश करती है, जिनकी कीमत 5.38 लाख रु से लेकर 5.64 लाख रु तक है। एस-प्रेसो में 55 लीटर का सीएनजी टैंक है और ये कार 31.2 किमी प्रति किलो तक की माइलेज दे सकती है। एस-प्रेसो सीएनजी 1.0-लीटर के10बी इंजन के साथ आती है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जरिए 58 एचपी और 78 एनएम को जनरेट करता है। वैगनआर सीएनजी भी इसी पावरट्रेन द्वारा चलती है।
टाटा टियागो
टियागो पर सीएनजी किट चार वेरिएंट्स (एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड+ में उपलब्ध है, जिसके टॉप-स्पेक वर्जन की कीमत 7.79 लाख रुपये है। 60-लीटर ऑनबोर्ड सीएनजी टैंक के साथ ये हैचबैक 26.49 किग्रा / किमी की माइलेज दे सकती है। 2022 की शुरुआत में लॉन्च की गयी, टियागो आईसीएनजी अपनी जैसी कारों में सबसे शक्तिशाली सीएनजी हैचबैक है। ये हैचबैक 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर रेवोट्रॉन इंजन के साथ आती है। ये इंजन सीएनजी मोड में 70 एचपी और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications