नई दिल्ली, मई 17। देश भर में इस समय चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। सही मायनों में यह मौसम पंखे से ज्यादा कूलर और एसी का है। इस समय कोरोना महामारी एक बार फिर से तेजी से फैल रही है। इसलिए लोग एसी चलाना पसंद नहीं कर रहे। दूसरे एसी महंगा भी बहुत है। मगर गर्मी से बचने के कुछ तो इंतजाम करना होगा। इसलिए कोरोना संकट के बीच महंगे एसी से बचने का रास्ता है एयर कूलर। कूलर आप पूरे घर में कहीं भी ले सकते हैं। इनकी कीमत भी कम होती है और दूसरे ये बिजली भी कम खर्च करते हैं। यदि आपका इरादा एयर कूलर खरीदने का है तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी देंगे। यह कूलर आपको एसी जैसा मजा देंगे और साथ ही बिजली का बिल भी नहीं बढ़ने देंगे।
खरीदिए सस्ता एयर कूलर
भारतीय बाजार में एक से एक किफायती और सस्ते कूलर मौजूद हैं। कई कंपनियां एयर कूलर बनाती हैं। इन्हीं में से एक है ओरिएंट। ओरिएंट इस समय 5-7 हजार रु की कीमत पर कई एयर कूलर ऑफर करती है। हम आपको ओरिएंट के बेस्ट एयर कूलरों की जानकारी देंगे। ओरिएंट के ये एयर कूलर्स बढ़िया कूलिंग देंगे। साथ ही आपका बिजली भी बचाएंगे।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक 50 लीटर विंडो एयर कूलर
ओरिएंट इलेक्ट्रिक 50 लीटर विंडो एयर कूलर आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। इसका वॉटर टैंक 50 लीटर का है। इस समय ये कूलर फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 6999 रु में मिल रहा है। इसकी हाइट 57.7 सेंटीमीटर की है। जबकि कूलर 3 स्पीड सेटिंग से लैस है। कूलर पर एक साल की वारंटी भी मिलेगी। कूलर के अन्य फीचर्स में आपको वॉटर लेवल इंडिकेटर और ओवरफ्लो इंडिकेटर ऑप्शन मिलेगा।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक 20 लीटर रूम एंड पर्सनल एयर कूलर
ओरिएंट इलेक्ट्रिक 20 लीटर रूम एंड पर्सनल एयर कूलर को आप फ्लिपकार्ट से सिर्फ 5,308 रु में खरीद सकते हैं। इस कूलर में 20 लीटर का टैंक है। ये कूलर 150 वर्ग फीट के कमरे को एक दम ठंडा कर सकता है। कूलर में 3 स्पीड सेटिंग के अलावा आइस चैंबर भी है। आपको वॉटर लेवल इंडिकेटर, ओवरफ्लो इंडिकेटर और डस्ट फिल्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। आपको एक साल की वारंटी भी मिलेगी।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक 30 लीटर रूम एंड पर्सनल एयर कूलर
ओरिएंट कंपनी के इस एयर कूलर की कीमत सिर्फ 6,899 रु है। ये कूलर वाइट कलर में मिलेगा। इसका टैंक 30 लीटर का है। ये कूलर भी 3 स्पीड सेटिंग फीचर से लैस है। ये कूलर 25 फीट कमरे को कूलिंग दे सकता है। आइस चैंबर, डस्ट फिल्टर, वॉटर लेवल इंडिकेटर, ओवरफ्लो इंडिकेटर और ऑटो फिल वाले फीचर्स से इस कूलर पर भी कंपनी पूरे एक साल की वारंटी दे रही है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक 25 लीटर रूम एंड पर्सनल एयर कूलर
ओरिएंट के इस एयर की कीमत सिर्फ 6,999 रुपये है। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसका टैंक 25 लीटर का है। ये दमदार कूलर 300 वर्ग फीट क्षेत्र को ठंडा रखेगा। ये कूलर 4 स्पीड सेटिंग से लैस है। इस एयर कूलर में आपको आइस चैंबर, एंप्टी टैंक अलार्म, वॉटर लेवल इंडिकेटर, डस्ट फिल्टर और ओवरफ्लो इंडिकेटर फीचर मिलेगा। साथ ही आपको एक साल की वारंटी भी मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
